Home मध्यप्रदेश Prithvipur Tehsildar’s health suddenly deteriorated | मानसिक तनाव और गर्मी से बिगड़ी...

Prithvipur Tehsildar’s health suddenly deteriorated | मानसिक तनाव और गर्मी से बिगड़ी पृथ्वीपुर तहसीलदार की तबीयत: उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए किया रेफर – Niwari News

39
0

[ad_1]

मानसिक तनाव, गर्मी और डायबिटीज के कारण निवाड़ी के पृथ्वीपुर तहसीलदार नारायण कोरी की मंगलवार रात तबीयत अचानक खराब हो गई। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया।

.

पृथ्वीपुर तहसीलदार नारायण कोरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद आनन फानन में उन्हें पृथ्वीपुर सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। हालात ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें उचित उपचार के लिए झांसी के मेडिकल कॉलेज रेफर किया। सूचना मिलने के बाद पृथ्वीपुर एसडीएम अनुराग निगवाल सहित तमाम अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

पृथ्वीपुर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर गजेंद्र निरंजन ने बताया कि गर्मी और काम के चलते मानसिक तनाव होने से उन्हें समस्या हुई। अधिकारी होने के कारण मानसिक तनाव बहुत ज्यादा रहता है और गर्मी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई।

साथ ही उन्होंने कहा कि तीन-चार दिन पहले उनकी छाती में दर्द हुआ था, जिसके चलते वो मेरे पास आए थे। उस समय उपचार कर उन्हें दवाई दे दी थी। आज फिर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसलिए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहां पर उनकी तमाम प्रकार की जांच होगी, उसके बाद ही उनकी हालत के बारे में कुछ कहा जा सकता है। बहरहाल तहसीलदार नारायण कोरी का झांसी में उपचार चल रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here