Home मध्यप्रदेश Two smugglers arrested with 20 kg ganja in Bhopal | भोपाल में...

Two smugglers arrested with 20 kg ganja in Bhopal | भोपाल में 20 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: छत्तीसगढ़ से लाते थे गांजा, पुलिस से बचने के लिए मोटरसाइकल से करते थे तस्करी – Bhopal News

27
0

[ad_1]

भोपाल की पिपलानी थाना पुलिस ने दो गांजा तस्करों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी छत्तीसगढ़ से गांजे की तस्करी करते थे। पुलिस ने आरोपियों से करीब 20 किलो गांजा जब्त किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मोटरसाइकल से गांजे की तस्करी करते थे। पुलिस द्

.

पिपलानी थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबीर से सूचना मिली थी कि दो लड़के बिना नंबर की नई होंडा मोटरसाइकल लेकर रायसेन रोड की तरफ से आ रहे हैं। आरोपी मोटरसाइकल से वीदिशा जाने की फिराक में थे। इस सूचना पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया और जांच के लिए रायसेन रोड पर रवाना किया।

जब पुलिस की टीम उक्त स्थान पर पहुंची तो उन्होंने आनंद नगर के पास दो युवकों को होंडा मोटर साइकिल पर बैठे देखा। शक होने पर उन्हें रोका गया और उनसे पूछताछ की। युवकों ने अपने नाम राजकुमार मालवीय (25 वर्ष) और यशपाल मालवीय (32 वर्ष) निवासी विदिशा बताया। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 20 किलो गांजा मिला जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए बताई गई है। पूछताछ में उन्होंने जगदलपुर के पास कोंडागांव से 20 किलो गांजा लाने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है।

पुलिस से बचने के लिए खरीदी थी बाइक

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पुलिस द्वारा कार, जीप की तलाशी से बचने के लिए मोटर साइकिल का उपयोग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि विदिशा के कई लोग पहले ही पकड़े जा चुके हैं, इसलिए उन्होंने नई मोटर साइकिल खरीदकर गांजा लाने और फुटकर में बेचने का प्लान बनाया था। पुलिस अब इनके आधार पर अन्य फुटकर विक्रेताओं की भी तलाश कर रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here