Home मध्यप्रदेश Gwalior is still hot even after Nautapa | नौतपा के बाद भी...

Gwalior is still hot even after Nautapa | नौतपा के बाद भी तप रहा ग्वालियर: दिन में 12 बजे तापमान 40 डिग्री, शाम को आंधी से मिलेगी राहत – Gwalior News

30
0

[ad_1]

गर्मी के चलते दिन में व्यस्तम मानसिंह चौराहा का यह हाल ह। यहां कुछ ही वाहन निकल रहे हैं।

नौपता की विदाई को चार दिन हो चुके हैं, लेकिन नौतपा के बाद भी ग्वालियर तप रहा है। दिन में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। एक दिन पहले चार मौत गर्मी के चलते हुई हैं। इसके बाद से लोगो में दहशत भी है। दिन में तेज धूप के साथ लू रही है। गुरुवा

.

दोपहर 12 बजे यह तापमान 40 डिग्री के पास है। यदि इस तरह का मौसम रहा तो दिन में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री के बीच रहेगा। मौसम विभाग की माने तो गुरुवार शाम को आंधी आएगी और बूंदाबांदी भी हो सकती है। जिससे लगातार बढ़ते तापमान से राहत मिलेगी।

ट्रैफिक सिग्नल से पहले पेड़ की छांव में खड़े लोग

ट्रैफिक सिग्नल से पहले पेड़ की छांव में खड़े लोग

ग्वालियर-चंबल अंचल में इस समय भीषण गर्मी का दौर जारी है। ग्वालियर शहर में नौतपा के बाद भी गर्मी के तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। राजस्थान की ओर से आने वाली गर्म हवा ने तापमान को फिर 43 से 45 डिग्री पर पहुंचा दिया है। सुबह 8 बजे ही धूप इतनी तेज होती है कि सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। दोपहर 12 से 5 बजे के बीच शहर के व्यस्तम रोड़ इंदरगंज जहां हर घंटे 3000 से 3500 वाहन गुजरते थे वहां सिर्फ 500 से 700 वाहन ही गुजर रहे हैं। लोग दोपहर की अपेक्षा सुबह व शाम को निकलना पसंद कर रहे हैं।

समय तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
सुबह 3.30 बजे 29.0 डिग्री
सुबह 5.30 बजे 29.6 डिग्री
सुबह 8.30 बजे 33.2 डिग्री

दिन भर चल रही है लू
राजस्थान से आने वाली गर्म हवा रात 9 बजे तक चल रही है। दिन भर लू चलने से लोग उसका शिकार हो रहे हैं। बुधवार को पनिहार में दो बुजुर्गो को लू लगी और उनकी जान चली गई। इसी तरह पनिहार व पुरानी छावनी में दो लोग पेड़ की छांव में सोए पर फिर उठे ही नहीं। मौसम विभाग भी लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी कर चुका है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो आगे मौसम अभी गर्मी भरा ही रहेगा। गुुरुवार शाम को जरुर आंधी आने की संभावना है। कहीं-कहीं आंधी के साथ बूंदाबांदी भी होगी। जिस कारण दिन में बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगेगा। लोगों को तमतमाती गर्मी से राहत मिलेगी। पर अगले दिन फिर सुबह से धूप तेज रहेगी और तापमान बढ़ेगा।
मौसम विभाग का कहना
मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे का कहना है कि अब गुरुवार से आंधी व बूंदाबांदी का दौर शुरू होगा। इसकी वजह हवा के रुख में बदलाव होना है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here