[ad_1]
कांग्रेस चुनाव आयोग कार्य के प्रभारी जेपी धनोपिया काउंटिंग एजेंट्स के मास्टर ट्रेनर्स को ट्रेनिंग देंगे।
लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती चार जून को होनी है। मध्यप्रदेश में काउंटिंग को लेकर कांग्रेस अपने काउंटिंग एजेंट्स को बारीकियां सिखाने के लिए 27 लोकसभाओं के 100 मास्टर ट्रेनर्स को शनिवार को भोपाल में ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद ये सभी मास्टर ट्
.
मप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष और चुनाव आयोग कार्य के प्रभारी जेपी धनोपिया ने बताया कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के निर्देश पर यह ट्रेनिंग रखी गई है। इसमें काउंटिंग एजेंट बनाने से लेकर मतगणना के दिन कौन सी बातों का ध्यान रखना है। इसकी विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
काउंटिंग एजेंट्स को कांग्रेस के निर्देश
3 जून- उम्मीदवार या चुनाव एजेंट्स से पहचान पत्र, फॉर्म 17c की प्रतियां निर्धारित टेबल के लिए काउंटिंग टेबल का प्रारूप और अन्य जरूरी स्टेशनरी आइटम लेकर रखें।
4 जून को इन बातों का ध्यान रखें
- काउंटिंग शुरू होने के कम से कम एक घंटा पहले काउंटिंग सेंटर्स पर पहुंचें।
- आधिकारिक नियुक्ति के दस्तावेज (फॉर्म 18) और एक वैध फोटो आईडी साथ रखें।
- मुख्य एजेंट को सूचित किए बिना निर्धारित टेबल को ना छोडे़ं।
हर राउंड की गिनती से पहले ये ध्यान रखें
- ईवीएम की सुरक्षा सील की जांच करें।
- कैरीइंग केस और कंट्रोल यूनिट कैबिनेट पर एड्रेस टैग की जांच करें।
- यूनिक आईडी के साथ गुलाबी रंग के पेपर सील की जांच करें।
- कंट्रोल यूनिट पर वोटों की गिनती के लिए टोटल बटन से पुष्टि करें कि वह फॉर्म 17सी से मैच कर रहा है।
हर राउंड की काउंटिंग के दौरान ये ध्यान रखें
- सील टूटी होने, सीरियल नंबर गलत होने या टोटल के 17सी से मैच ना करने पर गिनती रोक दें।
- हर उम्मीदवार के परिणाम को नोटा सहित प्रारूप में लिखें और मिलान की पुष्टि करें।
- कर्मचारियों से फाॅर्म 17C का भाग 2 प्राप्त करें और जांच करें।
- उम्मीदवार या मुख्य एजेंट के साथ सभी दस्तावेज साझा करें।
कांग्रेस ने मांगा वोटिंग का डिटेल
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में हुए मतदान का चुनाव आयोग से डिटेल में डाटा देने के लिए पत्र लिखा है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया ने मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन को लिखे पत्र में लोकसभा चुनाव 2024 में हुए मतदान के संबंध में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक, पुरुष, महिला मतदाता, अन्य मतदाता सहित कुल मतदाताओं की संख्या और इसी अनुपात में हुए मतदान का विवरण उपलब्ध कराने की मांग की है।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के निर्देश पर काउंटिंग एजेंट्स को ट्रेनिंग देने मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विधानसभा वार मतदान का डिटेल मुहैया कराए चुनाव आयोग
सीईओ को लिखे लेटर में कांग्रेस ने मांग की करते हुए लिखा- मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव का मतदान 4 चरणों में पूरा हुआ है। चुनाव के बाद उपरांत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदान के संबंध में जानकारी वेबसाईट पर उपलब्ध कराई है। उसमें कितने प्रतिशत मतदान हुआ है, इसका ही उल्लेख किया है। जिससे स्पष्ट नहीं हो सका है कि किस लोकसभा क्षेत्र के किस विधानसभा क्षेत्र में कुल कितने मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं। और कितनी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। जिससे लोकसभा प्रत्याशियों को उनके क्षेत्र में हुए मतदान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। और भ्रम का वातावरण बना हुआ है।
निर्वाचन आयोग कांग्रेस ने मांग की है कि, मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के चारों चरणों में हुए मतदान के बाद लोकसभा क्षेत्र में आने वाली विधानसभाओं के क्रमांक, पुरुष, महिला मतदाता, अन्य मतदाता सहित कुल मतदाताओं की संख्या एवं इसी अनुपात में हुए मतदान का विवरण उपलब्ध कराया जाए।
यह खबर भी पढ़ें…
जितेंद्र सिंह बोले- अंडर करंट, चौंकाने वाले परिणाम आएंगे

सोमवार को भोपाल में कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की बैठक हुई।
मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर मतदान के बाद पहली बार सोमवार को भोपाल में कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की बैठक हुई। इसमें मतगणना के दिन रखी जाने वाली सावधानियों और काउंटिंग एजेंट्स को प्रशिक्षण देने पर चर्चा हुई। पूरी खबर यहां पढ़ें…
[ad_2]
Source link





