Home मध्यप्रदेश Cleaning of city drains before rain | बारिश से पूर्व शहर के...

Cleaning of city drains before rain | बारिश से पूर्व शहर के नलों की सफाई: नालों के ऊपर किए अतिक्रमण को भी हटाया गया – Neemuch News

18
0

[ad_1]

नगर पालिका के द्वारा बारिश के पूर्व नीमच शहर में बने नालो में लंबे समय से सफाई के अभाव में बड़ी मात्रा में कचरा जमा हो गया है। इससे बारिश के दौरान पानी की निकासी में बाधा उत्पन्न हो सकती हैं और जिसकी वजह से शहर वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़

.

इसी के मद्देनजर रखते हुए।नीमच नगर पालिका के ओर से शुक्रवार से एक मुहिम चला कर शहर के सभी प्रमुख छोटे-बड़े नालों की सफाई की शुरुआत की गई। अभियान के तहत फ्रूट मंडी चौराहा से महेश सर्कल तक के नाले के ऊपर किये गए अतिक्रमण को हटाकर नालों की सफाई की गई। इस दौरान सफाई कार्य का निरीक्षण करने नगर पालिका सीएमओ रश्मि श्रीवास्तव भी पहुंची।

उन्होंने बताया कि बारिश का मौसम आने वाला है। नलों में कचरा जाम है। नालों की सफाई की जा रही है और नाले के ऊपर जो अतिक्रमण किया हुआ है। उसे भी हटाकर नाले की सफाई की जा रही है। आज महेश सर्कल से फ्रूट मंडी चोराहा तक नलों की सफाई अभियान चलाया गया।

इसी तरह बारिश के पूर्व नगर पालिका क्षेत्र के सभी नालों की सफाई की जाएगी। बारिश में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी घनश्याम नागदा, नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here