Home मध्यप्रदेश District Bar Association election will be held on June 1 | 1...

District Bar Association election will be held on June 1 | 1 जून को होगा जिला अभिभाषक संघ का चुनाव: स्क्रुटनी के बाद अध्यक्ष पद के लिए बचे तीन उम्मीदवार, पुस्तकालय अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष चुने गए निर्विरोध – Tikamgarh News

29
0

[ad_1]

जिला न्यायालय में जिला अभिभाषक संघ के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। नामांकन फार्म दाखिले के बाद बुधवार को स्क्रुटनी की गई। इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन दावेदार मैदान में है। अब 1 जून को चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

.

अभिभाषक संघ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अभिभाषक संघ के चुनाव को लेकर डाले गए फॉर्म की आज स्क्रुटनी की गई। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें अखिलेश कुमार नापित, अनिल त्रिपाठी और सुनील शर्मा के नाम शामिल है।

उपाध्यक्ष पद के लिए अजय नागर, दानवेंद्र सिंह ठाकुर और राकेश यादव उम्मीदवार हैं। सचिव पद के लिए मनीष यादव, हरिश्चंद्र जैन और मुकेश साहू के नाम शामिल है। सह सचिव के लिए अचला वर्मा, गुलाब सिंह राय, मीरा राजपूत, रविंद्र बिरथरे का नाम शामिल है। इसके अलावा कुछ प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं।

पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए सौरभ शर्मा निर्विरोध चुने गए हैं। कोषाध्यक्ष के लिए राजेंद्र प्रसाद शर्मा को निर्विरोध चुना गया है। इसके अलावा पांच कार्यकारिणी सदस्य भी निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें ज्योति यादव, काशीराम अहिरवार राजीव कुमार खरे, प्रसन्न राघव बर्दिया, सुमित कुमार जैन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 1 जून को जिला न्यायालय में मतदान की प्रक्रिया होगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here