Home मध्यप्रदेश Mp Politics:कांग्रेस नेता अरुण यादव ने सूबे के नए सीएम को दी...

Mp Politics:कांग्रेस नेता अरुण यादव ने सूबे के नए सीएम को दी बधाई, लोग बोले- कुछ ज्यादा बधाई नहीं हो गई? – Congress Leader Arun Yadav Congratulated The New Cm Of The State

44
0

[ad_1]

Congress leader Arun Yadav congratulated the new CM of the state

कांग्रेस नेता अरुण यादव ने सूबे के नए सीएम को दी बधाई
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए एक शुभकामनाओं से भरा पोस्टर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब x) पर पोस्ट किया है। अरुण यादव ने अपनी इस पोस्ट में लिखा है कि उज्जैन दक्षिण से विधायक आदरणीय श्री मोहन यादव जी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर सुशोभित होने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निश्चित रूप से आपके नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नए प्रतिमान स्थापित करेगा।

बता दें कि उन्होंने अपने इस ट्वीट में कांग्रेस की सीनियर लीडर सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की फोटो का उपयोग किया है। साथ में उन्होंने अपने भाई सचिन यादव का भी फोटो इसमें लगाया है।

लोगों ने किये अलग-अलग तरह के कमेंट

इस पोस्टर में अरुण के पिता और मध्य प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम स्वर्गीय सुभाष यादव का भी फोटो लगाया गया है। कांग्रेस के सभी नेताओं के बीच मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव का पोस्टर लगाकर उन्हें बधाई संदेश दिया गया है। जिस पर नितेश शर्मा नाम के एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि कुछ ज्यादा बधाई नहीं हो गई? ये बीजेपी के मुख्य मंत्री हैं कांग्रेस के नहीं। वहीं चौधरी रोहित सिंह यादव नाम के यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, आगे लोकसभा चुनाव है। अरुण यादव जी को बिना देर किए मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित करना चाहिए। सागर प्रजापति नाम के एक यूजर ने लिख दिया कि, मैं मानता हूं कि कांग्रेस में भी इसी तरह आप जैसे नेताओ को मौका देना चाहिए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here