Home मध्यप्रदेश Sehore:किसान के साथ चप्पल जूतों से मारपीट, दो व्यापारी भाइयों पर केस...

Sehore:किसान के साथ चप्पल जूतों से मारपीट, दो व्यापारी भाइयों पर केस दर्ज – Farmer Beaten With Slippers And Shoes In Sehore

42
0

[ad_1]

Farmer beaten with slippers and shoes in sehore

किसान के साथ चप्पल जूतों से मारपीट
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


मामला राजगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 90 कीलोमीटर दूर स्थित कृषि उपज मंडी का है। जहां अपनी सोयाबीन की फसल बेचने के लिए सीहोर जिले से आए किसान राजेश मीणा के साथ फसल की कीमत मांगने के बदले व्यापारी पवन और गौरव सिंघी ने चप्पल जूते से मारपीट कर दी।

सूचना पर मौके पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया और नायब तहसीलदार को ज्ञापन के माध्यम से व्यापारी का लाइसेन्स निरस्त करने की मांग की गई। जिसके पश्चात दोनों आरोपियों के विरुद्ध मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

फरियादी ने सुनाई दास्ता

वहीं कुरावर थाने में दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार फरियादी राजेश मीणा ने पुलिस को बताया कि मैं 4 नवंबर को कृषि उपज मंडी कुरावर में सोयाबीन बेचने के लिए गया हुआ था, जहां मैंने कुरावर के व्यापारी पवन पिता कैलाश सिंघी और गौरव पिता कैलाश सिंघी को नीलामी की प्रक्रिया के तहत 19 क्विंटल 5 किलो सोयाबीन विक्रय की जिसकी कीमत 89344 रुपये हुई जो कि मैंने उनके मुनीम से रुपये मांगी।

उन्होंने उनके सेठ पवन और गौरव सिंघी को बुलाया तो वे मुझे गालियां देकर पैसे देने से इनकार करने लगे और मेरे साथ जूते-चप्पल से मारपीट की। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी पवन पिता कैलाश सिंघी और गौरव पिता कैलाश सिंघी के विरूद्ध धारा 294, 323, 506 व 34 Ipc के तहत प्रकरण दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here