Home मध्यप्रदेश Mp Election 2023:कंप्यूटर बाबा की गौ बचाओ यात्रा पहुंची उज्जैन, बोले- शिवराज...

Mp Election 2023:कंप्यूटर बाबा की गौ बचाओ यात्रा पहुंची उज्जैन, बोले- शिवराज की विदाई इस बार तय – Mp Election 2023 Computer Baba Cow Bachao Yatra Reached Ujjain Says Shivraj Farewell Is Fixed This Time

47
0

[ad_1]

MP Election 2023 Computer Baba Cow Bachao Yatra reached Ujjain says Shivraj farewell is fixed this time

कंप्यूटर बाबा पहुंचे उज्जैन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा की गौ बचाओ यात्रा मंगलवार को उज्जैन पहुंची। इस दौरान मीडिया के साथ बातचीत में कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि कंप्यूटर बाबा की गौ बचाओ यात्रा का कल यानी बुधवार को उज्जैन में समापन होगा, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल होंगे।

महामंडलेश्वर महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा द्वारा गोवंश के संरक्षण के लिए 26 सितंबर से चित्रकूट से गौ बचाओ यात्रा निकाली जा रही है। जो मंगलवार को सैकड़ों संतों के साथ उज्जैन पहुंची। वहीं, बुधवार को उज्जैन में एक भव्य समारोह में यात्रा का समापन होगा, जिसमें राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में साधु-संत शामिल होंगे।

इसके पहले मीडिया के साथ बातचीत में कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि शिवराज की विदाई होना तय है। बाबा ने शिवराज को सनातन विरोधी बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान डब्बे छाते की योजना लेकर आ गए। लेकिन आज दिनांक तक गौ माता के उत्थान के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here