Home खास खबर कलेक्टर एवं एसपी ने कैमाहा चैक पोस्ट का किया निरीक्षण: विभिन्न स्थानों...

कलेक्टर एवं एसपी ने कैमाहा चैक पोस्ट का किया निरीक्षण: विभिन्न स्थानों पर चलाया गया सघन चैकिंग अभियान

34
0

छतरपुर, 10 अक्टूबर 2023  
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. के निर्देशन में मंगलवार को विधानसभा चुनाव के अंतर्गत लागू आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन कराने एसएसटी एवं एफएसटी टीमें जिलेभर मंे एक्टिव रहीं। कलेक्टर संदीप जी.आर. एवं पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा कैमाहा चैक पोस्ट का औचक निरीक्षण कर चलाए जा रहे चैकिंग अभियान को पूरी मुस्तैदी व सघनता के साथ चलाने के निर्देश दिए। चैकिंग अभियान जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया। साथ ही संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्यवाहियां की गई। इस दौरान एसडीएम, एसडीओपी, एफएसटी दल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की सी-विजिल ऐप पर शिकायत दर्ज कर सकेंगे
फोटो, वीडियो व ऑडियो सहित जानकारी के साथ दर्ज कराएं शिकायत
24 घंटे एक्टिव रहेगा ऐप, 100 मिनिट के अंतराल में होगा निराकरण
शिकायतकर्ता अपनी जानकारी गोपनीय रख सकता है
छतरपुर जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 को निर्विघ्न और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके जिसके लिए आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन कराने के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. द्वारा अधिकारियों को विभिन्न निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई भी संबंधित व्यक्ति आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन कर रहा है तो आमजन उसकी शिकायत सी-विजील मोबाइल ऐप पर दर्ज करा सकते हैं। यह ऐप 24 घण्टे क्रियाशील रहेगा और जिस पर दर्ज शिकायतों का निराकरण 100 मिनिट के अंतराल में किया जाएगा। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। शिकायतकर्ता ऐप में शिकायती जानकारी के उससे संबंधित फोटो, ऑडियो व वीडियो भी अपलोड कर सकता है। शिकायत कर्ता अगर अपनी पहचान को गोपनीय रखना चाहता है तो ऐप में यह सुविधा दी गई है। आचार संहिता के दौरान किसी भी तरह के कोई गैरकानूनी दस्तावेज बांटने, भ्रष्टाचार और विवादित बयानों की शिकायत इस ऐप के जरिए कर सकते हैं।

इस तरह काम करेगा सी-विजिल ऐप

ऐप पर प्राप्त शिकायतें की जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम (ळप्ै) के द्वारा 24 घंटे डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की जाती है। डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम शिकायतों को विधानसभावार गठित फ्लाइंग स्क्वायड टीम (थ्ैज्) को भेजता है। जिसका समाधान 100 मिनट के अंदर अधिकारियों को करना होता है। यूजर को शिकायत अपलोड होने के बाद एक यूनिक आईडी मिलेगी, जिसके जरिए वे शिकायत के निराकरण को मोबाइल पर ही फॉलोअप ट्रैक कर सकते हैं।

यह रखें सावधानियां

पहले से रिकॉर्डेड वीडियो या फोटो को अपलोड करने की ऐप इजाजत नहीं देगा, ताकि ऐप का दुरुपयोग होने से रोका जा सके। इसके अलावा सी-विजिल ऐप के जरिए रिकॉर्ड किए गए वीडियो फोन गैलेरी में सेव नहीं होंगे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. द्वारा सभी विधानसभाओं के रिटर्निंग अधिकारियों को निर्वाचक नामावली की प्रतियों के क्रय-विक्रय हेतु आयोग के निर्देशों के अनुक्रम में विधानसभावार दल गठित करने के निर्देश दिए गए। विधानसभा स्तर पर ही यह कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here