Home मध्यप्रदेश CM Chauhan reached Khajrana Ganesh temple in Indore. | जन आशीर्वाद के...

CM Chauhan reached Khajrana Ganesh temple in Indore. | जन आशीर्वाद के बाद किया गणेशजी का पूजन-अर्चन, सबकी खुशहाली की कामना की

17
0

[ad_1]

राजेश जैन दद्दू.इंदौर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर में जन आशीर्वाद यात्रा के व्यस्त कार्यक्रम के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को खजराना में भगवान श्री गणेश के दर्शन किए। पुजारी सतपाल महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। प्रारंभ में खजराना मंदिर के पुजारी समूह ने पूजन-अर्चन संपन्न कराया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी साधना चौहान ने भी भगवान गणेश का पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री चौहान ने महिला शक्ति के लिए आराधना की। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की महिलाओं के लिए समर्पित भाव से उनके सुख-दुख में साथी के रूप में अपने आपको सहयोगी के रूप में निरूपित किया है। उन्होंने कहा कि भगवान गणेश के दर्शन उन्हें प्रोत्साहित तथा ऊर्जा प्रदान करते हैं। जन आशीर्वाद यात्रा में उनका स्नेह और आत्मीयता पाकर हम गदगद हैं। प्रदेश की लाखों-बहनों के आशीर्वाद उनके साथ हैं।

उल्लेखनीय है कि इस समय गणेश महोत्सव के दौरान रिद्धि-सिद्धि के दाता अष्टविनायक तथा विदेशों में लाखों भक्तों के इष्ट देव इंदौर के खजराना गणेशधाम में अद्भुत सजावट की गई है। सुबह से लेकर अर्ध रात्रि तक भगवान गणेश के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here