Home मध्यप्रदेश Suspicious death of farmer in Ikara village | खेत पर गए किसान...

Suspicious death of farmer in Ikara village | खेत पर गए किसान का पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

30
0

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र के इकारा गांव में एक अधेड़ किसान की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने का मामला सामने आया है। मृतक का नाम राजाराम लोधी (53) है, उसकी मृत्यु कैसे हुई इसके पीछे के कारण फिलहाल सामने नहीं आ सके हैं।

जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौका स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए और पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

मृतक के भाई हरगोविंद ने बताया कि राजाराम रोज की तरह खेत पर गया था और सुबह के समय मृत अवस्था में पड़ा मिला। चूंकि मृतक के शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं इसलिए हृदयाघात से मौत होने के कयास लगाए गए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here