Home मध्यप्रदेश Health department team took action | शाजापुर जिला अस्पताल में तंबाकू सेवन...

Health department team took action | शाजापुर जिला अस्पताल में तंबाकू सेवन एवं धूम्रपान करने वालों पर लगाया जुर्माना

32
0

[ad_1]

शाजापुर (उज्जैन)37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिला अस्पताल में शनिवार को तंबाकू सेवन एवं धूम्रपान करने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। जिला अस्पताल में लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्रवाई कोटपा 2003 अधिनियम (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद) के तहत की जा रही है। जिला चिकित्सालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग की टीम तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट का सेवन करने वालों पर नजर रखकर उन्हें पकड़ रही है और जुर्माने की कार्रवाई की गई। साथ ही उन्हें नशा संबंधी वस्तुओं का सेवन नहीं करने की भी समझाइश दी गई। तंबाकू और धूम्रपान का सामना भी टीम द्वारा जप्त किया जा रहा है।

सिविल सर्जन डॉ बीएस मैना ने बताया जिला अस्पताल परिसर में अभियान चलाया गया और संबंधित व्यक्तियों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। जुर्माना राशि राज्य तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के बचत खाते में जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा जमा कराई जाएगी। आज भी अभी तक 08 लोगों पर कार्रवाई की गई है। जुर्माने की राशि उनके सामर्थ्य के अनुसार ली जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here