Home मध्यप्रदेश Bullies attacked 3 brothers | जन्माष्टमी पर विवाद के बाद 2 बार...

Bullies attacked 3 brothers | जन्माष्टमी पर विवाद के बाद 2 बार हमले किए; जिला अस्पताल में इलाज जारी

42
0

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के टौरिया मोहल्ले में एक ही परिवार के तीन भाईयों के साथ दबंगों ने बुरी तरह मारपीट कर दी। मारपीट में घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हरिओम कोरी ने बताया कि उसका बड़ा भाई उधव कोरी जन्माष्टमी के मौके पर मोहल्ले में ही मटकी फोड़ कार्यक्रम देख रहा था, तभी मोहल्ले के ही दबंगों ने शराब के नशे में पहले कट्टा निकालकर हवाई फायर किए। इसके बाद उन्होंने उसके भाई उधव के साथ बुरी तरह से मारपीट कर दी। कट्टे की बट लगने से उसका सिर फट गया। परिजनों ने उधव को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और इसकी शिकायत पुलिस को दी।

शिकायत करने पर भड़के दबंग, फिर हमला किया

पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत की तो दबंग भड़क गए। उन्होंने फिर से परिवार के दूसरे सदस्यों पर हमला कर दिया। शनिवार को दबंग वीरेन्द्र कोरी, नरेन्द्र कोरी, सुरेन्द्र कोरी, नीरज कोरी, आदेश कोरी, देशराज कोरी ने हरिओम कोरी पिता दुर्गा प्रसाद (24), गौरव वर्मा पिता दुर्गा प्रसाद (28) के साथ दोपहर में लोहे की रॉड और लाठी-डण्डों से हमला कर दिया।

पीड़ितों ने बताया कि वीरेन्द्र कोरी अवैध गतिविधियों में लिप्त रहता है। मोहल्ले में सट्टा खिलवाता है। नशे का कारोबार करता है। तीनों भाईयों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here