Home मध्यप्रदेश Pickup vehicle caught while transporting cattle illegally | बंडोल पुलिस की कार्रवाई,11...

Pickup vehicle caught while transporting cattle illegally | बंडोल पुलिस की कार्रवाई,11 मवेशी जब्त

34
0

[ad_1]

सिवनी37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले के बंडोल थाना अंतर्गत फिल्टर प्लांट के पास देर रात्रि मवेशियों का अवैध परिवहन करते एक पिकअप वाहन को बंडोल पुलिस ने पकड़ा हैं। वाहन से 11 मवेशी जब्त किए गए हैं,जिनमें से 2 मृत अवस्था मे मिले हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बंडोल पुलिस को सूचना मिली थी की एक पिकअप वाहन में मवेशियों की तस्करी की जा रही हैं। जिसके बाद थाना प्रभारी राजेश दुबे ने नाकाबंदी करते हुए वाहनों की चेकिंग शुरू की। रात्रि करीब 3 बजे फिल्टर प्लांट के पास NH 44 बंडोल नागपुर रोड पर गोवंश की तस्करी करते एक पिकअप वाहन को पकड़ा ।वाहन में 11 नग गाय ठोस ठोस कर क्रूरता पूर्वक भरकर नागपुर ले जा रहे थे। जिसमें 9 जीवित और दो मृत पाई गई। जिन्हें गोशाला भेजा गया एवं डॉक्टर द्वारा एमएलसी,पी.एम.भी कराया जा रहा हैं। पुलिस को देखकर तस्कर फरार हो गए। अज्ञात गो वंश तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जारी हैं।

कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक भुजबल प्रजापति, प्रधान आरक्षक नौशाद,आरक्षक सुधीर,प्रदीप,राजेश संयम,मार्को का सहयोग रहा। विगत 20 दिनों के अंदर बंडोल पुलिस की गो वंश तस्करी मामले में यह चौथी कार्रवाई हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here