Home मध्यप्रदेश 5 toll workers started hunger strike | JTCL टोल कंपनी के 3...

5 toll workers started hunger strike | JTCL टोल कंपनी के 3 टोलों के कर्मचारी वेतनवृद्धि की कर रहे मांग, कहा- किसी ने हमारी सुध नहीं ली

29
0

[ad_1]

मंदसौर32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नीमच-मंदसौर-जावरा संसदीय क्षेत्र में JTCL टोल कंपनी के तीनों टोल कर्मचारियों द्वारा वेतन वृद्धि को लेकर पिपलियामंडी टोल प्लाजा परिसर में अनिश्चित हड़ताल और धरना प्रदर्शन पिछले 4 अगस्त से किया जा रहा है। 8 अगस्त से 5 टोलकर्मियों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की गई थी, लेकिन अब तक किसी ने सुध नहीं ली है।

प्रदर्शन कर रहे टोलकर्मियों ने बताया कि कंपनी द्वारा कर्मचारियों के साथ तानाशाही रवैया अपनाते हुए सालों से कम सैलेरी में काम करवा रही है। वेतन वृद्धि को लेकर कई बार लिखित में भी कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों को आवेदन दिए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसे लेकर JTCL टोल कंपनी के मनानखेड़ा, थडोद और नयागांव तीनों टोल कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की जा रही हैं।

उधर, हड़ताल को 5 दिन बीत जाने के बाद भी कंपनी के कोई भी जिम्मेदार अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से चर्चा नहीं की। अब दो दिनों से हेमंत सिंह भाटी मनानखेड़ा टोल टैक्स TC, नरेंद्र सिंह शक्तावत नयागांव टोल एम्बुलेंस चालक, जयपाल सिंह तंवर शिफ्ट इंचार्ज पिपलियामंडी, गोविंद राठौर क्रेन ऑपरेटर पिपलियामंडी, लोकेन्द्र सिंह सोनगरा TC मांग पूरी नहीं होने तक भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here