Home मध्यप्रदेश 6 जुलाई तक बंद रहेंगे कई मार्ग, इन रास्तों का करें इस्तेमाल...

6 जुलाई तक बंद रहेंगे कई मार्ग, इन रास्तों का करें इस्तेमाल | Many routes will remain closed from June 6 to July 6, use these routes

43
0

[ad_1]

भोपाल9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में मेट्रो का काम चल रहा है। जिसके निर्माण के चलते कई रास्तों का डायवर्सन किया गया है। आप कहीं निकलने को सोच रहे हैं, तो इन रास्तों का इस्तेमाल करें वरना जाम में फंस जाएगा। आमजन की सुरक्षा को लेकर रात 11 बजे से 6 बजे तक डीबी सिटी मॉल के पास मेट्रो रेल स्टेशन के निर्माण काम के लिए गार्डर लांचिग के दौरान डीबी सिटी मॉल (गुरूदेव गुप्त चौराहा) से बोर्ड ऑफिस चौराहे तक रास्ता बंद किया गया है। ट्रैफिक सुचारु रूप से चल सके इसके लिए निर्माण कार्य के दौरान 6 जून 2023 से 6 जुलाई 2023 तक यातायात का डायवर्सन नियमानुसार रहेगा।

ये रास्ते रहेंगे बंद, इनका करें इस्तेमाल

डीबी सिटी मॉल (गुरूदेव गुप्त चौराहा) से बोर्ड ऑफिस चौराहा एवं गायत्री मंदिर से बोर्ड ऑफिस चौराहा अथवा रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली गाड़ी सिटी मॉल (गुरूदेव गुप्त चौराहा) होकर होटल रेसीडेंसी, ज्योति टॉकीज से बोर्ड ऑफिस चौराहा होकर अथवा शौर्य स्मारक, व्यापमं चौराहा से बोर्ड ऑफिस होकर रानी कमलापति स्टेशन की तरफ जा सकेंगे। इसी प्रकार बोर्ड आफिस चौराहा से डीबी सिटी मॉल (गुरूदेव गुप्त चौराहा), मंत्रालय, कोर्ट चौराहा या मैदा मिल की तरफ जाने वाली गाड़ी पहले की तरह बोर्ड ऑफिस चौराहा डीबी सिटी मॉल, वल्लभ भवन रोटरी, मंत्रालय, कोर्ट चौराहा अथवा मैदा मिल की तरफ जा सकेंगे।

वहीं केन्द्रीय विद्यालय के पास मेट्रो स्टेशन निर्माण कार्य के दौरान प्रेस कॉम्पलेक्स तिराहा से इन्कम टैक्स तिराहा तक रास्ता बंद कर एमपी नगर से सुभाष नगर की तरफ आने-जाने वाले ट्रैफिक का डायवर्सन किया गया है। निर्माण कार्य के दौरान एक महीना 6 जून 2023 से 5 जुलाई 2023 तक रास्तों का डायवर्सन नियमानुसार रहेगा। प्रेस काम्पलेक्स तिराहा से इन्कम टैक्स तिराहा/एसबीआई बैंक तिराहा तक आने-जाने वाली गाड़ियों का आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगा। हल्की गाड़ियां/दो पहिया/चार पहिया गाडियां सुभाष नगर से एमपी नगर की तरफ जाने वाली गाड़ी सुभाष नगर, इन्कम टैक्स ऑफिस तिराहा, आर.बी.आई. बैंक, भुजल भवन, बीएसएनएल ऑफिस, प्रेस कॉम्पलेक्स तिराहा होकर एम.पी नगर की तरफ आवाजाही कर सकेंगी।

किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात हेल्पलाईन फोन नम्बर- 0755- 2677340, 2443850 पर संपर्क करें।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here