Home मध्यप्रदेश चचेरे भाई की हत्या करने वाले दोनों आरोपी 24 घंटे के अंदर...

चचेरे भाई की हत्या करने वाले दोनों आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार | Both the accused of killing cousin arrested within 24 hours

39
0

[ad_1]

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उज्जैन में सोमवार को हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपीयों को 24 घंटे के अंदर पकड़कर उनका जुलुस निकाल दिया। पुलिस ने जिस समय जुलूस निकाला वही पर रहवासियों ने दोनों आरोपियों को पीटने की कोशिश भी की। जुलूस के दौरान दोनों आरोपियों को कान पकड़कर उठक बैठक भी लगाई। मुखबीर सूचना पर रेल्वे स्टेशन उज्जैन के प्लेटफार्म नं. 06 के बाहर से दोनों पकड़ा गया। आरोपी कि निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त किया गया।

योगेश्वर टेकरी पर रहने वाले आकाश पिता बंसीलाल मालवीय 22 वर्ष की पड़ोस में ही रहने वाले चचेरे भाइयों बंटी पिता सुरेश मालवीय और सनी मालवीय ने घर के बाहर ठेला खड़ा करने और गाली गलौज करने की बात पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। सीएसपी ओपी मिश्रा ने बताया कि मृत्यु होने कि रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली उज्जैन पर अप.क्र. 117/23 धारा 302,294,34 भादवि का पंजिबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिसके बाद दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को दोनों आरोपी का उसी क्षेत्र में जुलूस निकाला जहां पर दोनों ने युवक की हत्या की थी। जुलूस के दौरान पुलिस आरोपियों को कान पकड़कर चलाती रही इस दौरान दोनों को आय समाज मार्ग पर ले जाया गया जहां पर दोनों ने युवक की हत्या की थी। इस दौरान मृतक के परिजन और अन्य रहवासी आक्रोशित हो गए और आरोपियों को सबक सिखाने के लिए आरोपियों पर हमला करने लगे। लेकिन इससे पहले पुलिस दोनों बाहर निकालकर ले गई। प्रकरण में आरोपीगणो को गिरफ्तार करने कि सफलता प्राप्त कि गई। आरोपियों को पकड़ने में नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग कोतवाली ओ.पी. मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली एन. बी. एस. सिंह परिहार थाना कोतवाली की सराहनीय भूमिका रही।

यह था घटनाक्रम –

दिनाक 05.06.23 को फरियादी विकास मालवीय पिता रामचंद्र मालवीय निवासी आर्य समाज मार्ग द्वारा थाना कोतवाली पर रिपोर्ट कि गई कि पडोस में ही बंसीलाल के लड़के भारत और आकाश अपने परिवार के साथ रहते है। रात्री के लगभग 11.00 मै और मेरे पिताजी रामचंद्र मम्मी कृष्णा खाना खाकर घर के अंदर सोने के लिये गए इस दौरान 11.30 बजे घर के बाहर चिल्ला चोट की आवाज सुनकर हम तीनो ने बाहर निकलकर देखा तो गली में रहने वाले सन्नी मालवीय और बंटी मालवीय आकाश के घर के सामने दरवाजे के पास खड़े होकर दोनो आकाश को माँ बहन की नंगी नंगी गालिया देकर बोल रहे थे की आज तो आकाश को निपटाना है फिर मेरी बड़ी मम्मी सरस्वती और बहू पूजा थाने में रिपोर्ट लिखाने का बोलकर वहा से निकलकर थाने तरफ गये तो थोड़ी ही देर मे सन्नी और बंटी ने आकाश को जान से मारने की नियत से पकड़ लिया और बंटी ने अपने पास में रखा चाकू उसकी हत्या कर दी थी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here