Home मध्यप्रदेश Sagar News:सागर महापौर के पति सुशील तिवारी को कार्यसमिति से हटाया, शर्मा...

Sagar News:सागर महापौर के पति सुशील तिवारी को कार्यसमिति से हटाया, शर्मा के खिलाफ वायरल किया था पत्र – Sagar Mayor’s Husband Sushil Tiwari Removed From Working Committee, Letter Against Sharma Went Viral

39
0

[ad_1]

Sagar Mayor's husband Sushil Tiwari removed from working committee, letter against Sharma went viral

सुशील तिवारी और संगीता तिवारी प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह को गुलदस्ता भेंट करते हुए।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर में भाजपा महापौर संगीता तिवारी के पति सुशील तिवारी पर गाज गिरी है। उन्हें भाजपा प्रदेश कार्यसमिति से हटा दिया गया है। मामला प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के खिलाफ एक पत्र वायरल करने का है। उन्हें पिछले दिनों कारण बताओ नोटिस थमाया गया था। उसका वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। तिवारी को नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह का करीबी बताया जाता है। 

भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने एक पत्र जारी कर लिया है कि 25 मई को जारी कारण बताओ नोटिस का उत्तर प्राप्त हुआ है। आपका उत्तर संतोषजनक नहीं है। अतः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के दायित्व से मुक्त कर दिया है। पिछले दिनों भाजपा नेता सुशील तिवारी का एक पत्र वॉट्सएप पर वायरल हो गया था। उन्होंने सफाई में कहा था कि यह पत्र उनके पीए ने फॉरवर्ड किया था, उन्होंने नहीं। इसके अगले दिन वह महापौर संगीता तिवारी के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलने भी पहुंचे थे। 

दरअसल, जो पत्र वायरल हुआ था उसमें वीडी शर्मा को लेकर अनर्गल टिप्पणियां की गई थी। तिवारी ने कुछ ही देर में उसे हटा लिया था। पार्टी हाइकमान तक मामला पहुंचने पर उन्हें नोटिस जारी हुआ था। कुछ लोग इसे सागर में मंत्रियों के बीच मचे आपसी घमासान से जोड़कर भी देख रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि गोपाल भार्गव और गोविंद सिंह राजपूत ने भूपेंद्र सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला था। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इसकी शिकायत भी की थी। हालांकि, बाद में किसी ने भी खुलकर इस पर कुछ नहीं बोला। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here