Home मध्यप्रदेश बैतूल में हाजी हो रहे परेशान, SBI बैतूल में एक्सचेंज हो विदेशी...

बैतूल में हाजी हो रहे परेशान, SBI बैतूल में एक्सचेंज हो विदेशी करेंसी | Haji in Batul are upset, SBI Batul exchange foreign currency

19
0

[ad_1]

बैतूल28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने बुधवार हज पर जाने वाले हाजियों को सऊदी अरब करंसी रियाल एकसचेंज करने के लिए बैतूल में व्यवस्था किए जाने की मांग की है। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इसके लिए एसबीआई की मुख्य शाखा के अधिकारियो को ज्ञापन सौंपा है।

मोर्चा जिलाध्यक्ष सारिक खान ने बताया की हज यात्रियों को नागपुर, भोपाल, इंदौर मुंबई में परेशान न होना पड़े इसलिए भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा ने बैंक प्रबंधन एस.बी.आई सिविल लाईन को ज्ञापन देकर मांग की है कि कैरेंस एक्सचेंज की व्यवस्था बैतूल में ही की जाए। हज 2023 के लिए इस वर्ष हज कमेटी म.प्र और प्राइवेट टूर आपरेटर के माध्यम से बैतूल से क़रीब 100 हज यात्री सऊदी अरब के लिए रवाना हो रहे हैं।

सऊदी अरब में हाजियों को प्रति हज यात्री लगभग 2200 सऊदी रियाल की आवश्यकता होती है । बैतूल के हज यात्री भोपाल,नागपूर,इंदौर और मुंबई से अलग अलग गंतव्य स्थान से उड़ान भरेंगे। जिसमें सऊदी करंसी रियाल चुनिंदा एसबीआई शाखा में उपलब्ध होने से हज यात्रियों को दिक्कत आ रही है। जबकि पड़ोसी जिले छिंदवाड़ा में सऊदी रियाल करंसी एसबीआई छिंदवाड़ा शाखा में उपलब्ध हो चुकी है।

इसलिए बैतूल के भी हज यात्रियों को सऊदी रियाल उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर महामंत्री नूर पाशा खान, सोशल मीडिया प्रभारी सलीम शेख,उपाध्यक्ष अजहर खान,शेख जाहिद,कोठी बाजार मंडल अध्यक्ष सईद शाह, महामंत्री मो शाहिद मंसूरी, गंज मंडल अध्यक्ष शकील खान, पूर्व पार्षद सादिक मंसूरी, आशिक शाह, शेख अफजल, इरफान, यूसुफ, इरफान खान, शेख अनवर, इसरान खान,गोविंद, गुड्डू भाई सियाराम भी उपस्थित थे

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here