Home मध्यप्रदेश परिजनों और भीम आर्मी ने पिपरिया नाके पर जाम लगाया, संदेहियों की...

परिजनों और भीम आर्मी ने पिपरिया नाके पर जाम लगाया, संदेहियों की गिरफ्तारी पर अड़े | Relatives and Bhim Army blocked the Pipariya block, adamant on the arrest of the suspects

40
0

[ad_1]

रायसेन41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रायसेन जिले के बरेली में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई। इसके बाद उसके परिजनों ने हत्या का संदेह जताते हुए हंगामा कर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग है कि जो लोग युवक को बुलाकर ले गए थे उन पर कार्रवाई होना चाहिए।

जानकारी के अनुसार रायसेन जिले के बरेली में सोमवार को सोनू अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। परिजनों द्वारा जो लोग युवक को घर से बुलाकर ले गए थे उन पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों और भीम आर्मी ने विरोध जताते हुए बरेली के पिपरिया नाके पर लगभग 1 घंटे जाम लगा दिया।

पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों सहित भीम आर्मी को आश्वासन देते हुए समझाए दी वे आरोपी को सजा की मांग पर अड़े हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए तभी वह जाम खोलेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here