Home मध्यप्रदेश 15 जून के पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तालाब के काम...

15 जून के पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तालाब के काम पूरा करें अधिकारी, निरीक्षण में मिली कई लापरवाही | Officers should complete the work of Amrit Sarovar pond in the district before June 15, many negligence found in inspection

47
0

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shahdol
  • Officers Should Complete The Work Of Amrit Sarovar Pond In The District Before June 15, Many Negligence Found In Inspection

शहडोलएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

जिला पंचायत सीईओ हिमांशु चंद्र ने जिले के सभी जनपद और मनरेगा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 15 जून के पहले सभी अमृत सरोवर काम को पूर्ण कर लिया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीईओ के इस निर्देश के बाद जनपद और मनरेगा अधिकारियों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई है।

शुक्रवार को जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के भ्रमण के दौरान सीईओ हिमांशु चंद्र ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना में बन रहे अमृत सरोवर और शासन से संचालित, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन सहित समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में सीईओ को मिली लापरवाही

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत भटिगवाखुर्द, रिमार, पतेरियाटोला और गिरूईखुर्द के निर्माणाधीन अमृत सरोवर में तकनीकी रूप से बेहतर जल भराव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं ग्राम पंचायत अमझोर, दरौडी और हिडवाह के निर्माणाधीन अमृत सरोवर की अत्यंत निम्न प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। 15 जून तक सभी अमृत सरोवर तालाबों का पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

गिरुई खुर्द में पहली बार कर रहे संग्रहण

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत गिरूईखुर्द में पेसा एक्ट में प्रावधानित नियमों के तहत पहली बार ग्राम पंचायत के नियंत्रण में तेन्दूपत्ता संग्रहण का भी निरीक्षण कर तेन्दूपत्ता संग्रहको से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर संजीव तिवारी, कार्यपालन यंत्री एचआर कोष्टी, ग्रामीण यात्रिकीय सेवा संभाग शहडोल अशोक मरावी, सहायक यंत्री, मनोज कुमार मिश्रा जनपद पंचायत जयसिंहनगर के साथ क्षेत्रीय उपयंत्री और संबधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here