Home मध्यप्रदेश 7 थाना क्षेत्रों में 9 आरोपी बेच रहे थे अवैध शराब, मामला...

7 थाना क्षेत्रों में 9 आरोपी बेच रहे थे अवैध शराब, मामला दर्ज | 9 accused were selling illegal liquor in 7 police station areas, case registered

26
0

[ad_1]

नरसिंहपुर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नरसिंहपुर जिले के 7 थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के कारोबारियों पर कार्रवाई की गई है। जिसमें 119 पाव अवैध देशी शराब व 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त कर 9 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर आपरेशन प्रहार में थाना सांईखेडा में आरोपी मेहरा गांव निवासी नरेन्द्र उर्फ बडडू राजपूत से 21 पाव, आरोपी बदामी राजपूत सिरसिरी से 34 पाव अवैध देशी शराब जब्त की गई। इसी तरह थाना गोटेगांव में आरोपी पुष्पेन्द्र पिता गोविन्द राजपूत चंदली से 19 पाव अवैध देशी शराब बरामद की गई।

इसके अलावा थाना तेन्दूखेडा अंतर्गत आरोपी निरंजन सिंह राजपूत ग्वारी से 12 पाव अवैध देशी शराब जब्त की गई। जिला मुख्यालय थाना कोतवाली में आरोपी गेंदालाल सराठे रामपिपरिया से 13 पाव एवं आरोपी सुनील पिता बेनी प्रसाद यादव रामपिपरिया से 6 पाव वहीं थाना गाडरवारा में आरोपी धर्मेन्द्र पिता गई।

मुन्नालाल ठाकुर आड़ेगांव से 14 पाव अवैध देशी शराब तथा थाना मुंगवानी में आरोपी केदार सोबरन ठाकुर पस्ताना से 5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। इसके अलावा थाना चीचली में आरोपी राकेश पिता भुवनलाल कौरव इमलिया से 5 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here