Home मध्यप्रदेश Damoh:बरात में जाने के लिए खड़ी यात्री बस पर गिरा पेड़, वाहन...

Damoh:बरात में जाने के लिए खड़ी यात्री बस पर गिरा पेड़, वाहन खाली होने से बड़ा हादसा टला, रास्ते में लगा जाम – A Tree Fell On A Passenger Bus Parked To Go To The Procession A Major Accident Was Averted

42
0

[ad_1]

A tree fell on a passenger bus parked to go to the procession a major accident was averted

यात्री बस पर गिरा पेड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कई जिलों में इन दिनों मौसम बदला हुआ है। मौसम परिवर्तन के कारण लगातार तेज हवाओं के साथ बारिश और बूंदाबांदी का दौर भी जारी है। बेमौसम की बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। दमोह के कुम्हारी गांव में तेज हवाओं और बारिश के कारण सड़क पर खड़ी यात्री बस पर एक पेड़ जा गिरा। बताया जा रहा है कि कुम्हारी से बाकल मुख्य मार्ग पर एक यात्री बस बरात में जाने के लिए खड़ी थी, इसी दौरान तेज हवा चलने से पेड़ बस पर गिर गया। राहत की बात ये रही कि हादसे के वक्त बस खाली थी, जिसके चलते कोई अनहोनी नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार बस चालक ने अपने घर के सामने बस खड़ी की थी और उसी दौरान तेज आंधी चलने लगी, जिससे घर के सामने लगा पेड़ टूटकर बस पर गिर गया। साथ ही बिजली का खंभा भी टूट गया, जिससे सड़क पर यातायात बाधित हो गया। इस घटना में ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ, केवल खिड़कियों के कांच टूटे हैं। घटना की जानकारी के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर बिजली का कनेक्शन कटवाया। वहीं, दोनों तरफ से आवागमन बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पेड़ को जेसीबी से हटवाकर मार्ग चालू करवाया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here