Home मध्यप्रदेश नाबालिग को धमकाया था- बात नहीं मानी तो बहन को तलाक दे...

नाबालिग को धमकाया था- बात नहीं मानी तो बहन को तलाक दे दूंगा | The minor was threatened – if I don’t listen, I will divorce my sister

29
0

[ad_1]

बड़वानी10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नाबालिक साली से रेप करने वाले जीजा को शुक्रवार को बड़वानी कोर्ट ने आजीवन कारावास से दंडित किया। अभियोजन मीडिया प्रभारी कीर्ति चौहान सहायक जिला अभियोजन अधिकारी बड़वानी ने बताया कि जुलाई 2017 में नाबालिग की बड़ी बहन ड्यूटी और भाई स्कूल चले जाया करते थे। जीजा ने पहले तो नाबालिग को प्यार के झांसे में फंसाने की कोशिश की, जब वह नहीं फंसी तो उसने बहन को तलाक देने का कहते हुए उसे धमकाया। इसके बाद रेप किया और किसी को बताने पर बहन को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उसे धमकाकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करता रहा।

साल 2018 में आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अपने घर बुलाया। नाबालिग के भाई को यह बात पता चल गई, जिसके बाद उसने पिता को कॉल किया। अप्रैल 2021 में आरोपी बड़वानी परीक्षा देने के लिए आया, तब जब पीड़िता घर में अकेली थी, तब आरोपी ने शादी करने का बोलकर उसके साथ फिर दुष्कर्म किया। जब लड़की ने उसे शादी करने को कहा तो उसने उसकी बात को टाल दिया। इतना ही नहीं उसने उसकी बहन को भी छोड़ दिया और किसी और से शादी कर ली। इसके बाद लड़की ने बड़वानी थाने पर दर्ज कराई।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here