Home एक्सक्लूसिव ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल: 177 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला; कई...

ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल: 177 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला; कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर बदले गए

30
0

मध्यप्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। एक साथ 177 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (MP Transfer 2025) किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने का निर्देश डॉ मोहन यादव की सरकार ने दिया है। इसी पद पर वे अगले आदेश तक कार्यरत रहेंगे। तबादले और नियुक्ति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने 4 अगस्त 2025 को आदेश जारी कर दिया है।
द्वारका प्रसाद बर्मन क्षेत्रीय उपायुक्त भू-अभिलेख रीवा संभाग को स्थानांतरित करके अपर कलेक्टर जिला बालाघाट के पद पर नियुक्त किया गया है। सारिका भूरिया को अपर संचालक नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर पद पर नियुक्त किया गया है। संतोष कुमार टैगोर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शाजापुर को अपर आयुक्त नगर पालिका निगम उज्जैन के पद पर पदस्थ किया गया है।
कई जिलों के अपर कलेक्टर बदले गए
आशीष कुमार पाठक को अपर परिवहन आयुक्त इंदौर बनाया गया है। शहडोल जिला की नई अपर कलेक्टर मिनिषा पांडे होगी। अपर परिवहन आयुक्त जबलपुर के पद पर नीति राठौर को नियुक्त किया गया है। वहीं रीना पासी को अपर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं के पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। मुख्य महाप्रबंधक मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के पद पर माया अवस्थी को नियुक्त किया गया है, जो पहले संयुक्त नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन पद पर कार्यरत थी। देवास जिला के नए अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी होंगे, जो पहले संयुक्त कलेक्टर जिला खंडवा पद पर कार्यरत थे।
उप संचालक मंडी पद पर कार्यरत रितु चौहान को महाप्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम के पद की जिम्मेदारी मिली है। झाबुआ के नए अपर कलेक्टर चंद्र सिंह सोलंकी होंगे। कटनी जिले के नए अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पांडे होंगे। नीमच का नया अपर कलेक्टर बोंदर सिंह क्लेश को बनाया गया है। मध्य प्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग के उप सचिव पद पर राजेश शाह को भेजा गया है। बैतूल जिले के अपर कलेक्टर पद पर वंदना जाट को नियुक्त किया गया है। अशोकनगर के नए अपर कलेक्टर देवकीनंदन होंगे। वही डिंडोरी के अपर कलेक्टर पद पर जगदीश प्रसाद यादव, उमरिया में प्रमोद कुमार सेन गुप्ता और भोपाल अपर कलेक्टर पद पर प्रकाश चंद्र शाक्य को नियुक्त किया गया है।

कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर भी बदल गए
अंकुर रवि गुप्ता संयुक्त कलेक्टर जिला भिंड को अवर सचिव राजस्व मंडल ग्वालियर के पद पर भेजा गया है। विदिशा के संयुक्त कलेक्टर पद पर दीप श्री गुप्ता को नियुक्त किया गया है। नर्मदापुरम में विजय राय और देवेंद्र प्रताप सिंह को संयुक्त कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सचिव पद की जिम्मेदारी पल्लवी वेद को सौंपी गई है, जो पहले संयुक्त कलेक्टर जिला रायसेन पद पर कार्यरत थी। डिप्टी कलेक्टर जिला दतिया के पद पर विजेंद्र सिंह यादव को नियुक्त किया गया है। रीवा में गणेश प्रसाद अग्रवाल, झाबुआ में महेश कुमार बडोले और खरगोन में वीरेंद्र कुमार कटारे को डिप्टी कलेक्टर के पद पर भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here