Home मध्यप्रदेश Search for missing businessman in Katni | कटनी में लापता व्यापारी की...

Search for missing businessman in Katni | कटनी में लापता व्यापारी की तलाश: खजुरा नाला के पास बाइक मिली; SDERF टीम कर रही रेस्क्यू – Katni News

34
0

[ad_1]

कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र के तिमुआ गांव में खजुरा नाला के पास गल्ला व्यापारी शारदा अग्रवाल की बाइक लावारिस हालत में मिली है। 55 वर्षीय व्यापारी की बाइक मिलने के बाद से वह लापता हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।

.

शारदा अग्रवाल के परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताया है। उनका कहना है कि यह मामला सिर्फ एक हादसा नहीं हो सकता। बरही थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस लापता व्यक्ति की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। SDRF की टीम नाले की गहराई में तलाश कर रही है। साथ ही परिजनों के संदेह को भी गंभीरता से लिया जा रहा है।

खजुरा नाला में तलाशी अभियान चलाती SDERF की टीम।

खजुरा नाला में तलाशी अभियान चलाती SDERF की टीम।

SDERF की टीम तलाश में

नायब तहसीलदार प्रसन्न कुमार बर्मन ने बताया कि बुधवार सुबह 10:40 बजे शारदा अग्रवाल के लापता होने की सूचना मिली। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDERF) की टीम बरही पुलिस के साथ नाले और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही है। अभी तक शारदा अग्रवाल का कोई सुराग नहीं मिला है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here