Home मध्यप्रदेश A young man drowned in a mine pit | ग्वालियर में खदान...

A young man drowned in a mine pit | ग्वालियर में खदान में डूबा युवक: दोस्त के साथ पार्टी करने के बाद नहाने उतरा था, 6 घंटे चला सर्च ऑपरेशन, कल फिर ढूंढेंगे – Gwalior News

38
0

[ad_1]

शताब्दीपुरम की खदान में घटना के बाद युवक की तलाश करती एनडीआरएफ की टीम।

ग्वालियर में दोस्त के साथ पार्टी कर रहा एक युवक खदान के गड़्ढे में नहाने कूद गया। कुछ देर तक वह पानी की सतह पर दिखा फिर अचानक गायब हो गया। युवक के गुम होने पर पर वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। तत्काल पुलिस को सूचना दी।

.

महाराजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। करीब छह घंटे की सर्चिंग के बाद भी युवक नहीं मिल सका था। रात होने के कारण पुलिस ने तलाश रोक दी। अब मंगलवार सुबह फिर से तलाश की जाएगी।

टीआई महाराजपुरा धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मुरैना के जौरा निवासी हरीश चौधरी ग्वालियर में महाराजपुरा इलाके में विक्रमपुर पहाड़ी के पास रहकर मजदूरी करता है। सोमवार को उसने अपने दोस्त दीपक धानुक के साथ पार्टी की और दोनों पानी में नहाने के लिए चले गए। दोनों दोस्त शताब्दीपुरम स्थित खदान के गड्ढ़े पर पहुंचे, जहां हरीश पानी में कूद गया। लोगों ने बताया कि पहले तो वह तैरता रहा और फिर अचानक गायब हो गया।

जब वह पानी की सतह पर कहीं दिखाई नहीं दिया तो आसपास खड़े लोगों काे लगा कि कोई हादसा हुआ है। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस ने तत्काल एनडीआरएफ टीम को बुलाया और युवक की सर्चिंग शुरू की। बताया गया कि युवक शाम 4 बजे डूबा जिसकी छह घंटे तलाश की गई। लेकिन युवक नहीं मिला। अब मंगलवार को वापस युवक की तलाश की जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here