Home मध्यप्रदेश Woman missing from Shivpuri district hospital | शिवपुरी जिला अस्पताल से महिला...

Woman missing from Shivpuri district hospital | शिवपुरी जिला अस्पताल से महिला लापता: पति ने आउटसोर्स कर्मचारी पर भगाने का आरोप लगाया; CCTV में जाते हुए देखा गया – Shivpuri News

40
0

[ad_1]

शिवपुरी जिला अस्पताल में अपनी भाभी का इलाज कराने आई 24 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने अस्पताल में पदस्थ आउटसोर्स कर्मचारी पर महिला को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। पु

.

बैराड़ क्षेत्र निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन छत से गिरकर घायल हो गई थी, जिसे 3 मई को शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक अपनी पत्नी को अस्पताल में बहन की देखरेख के लिए छोड़कर चला गया। अगले दिन 4 मई की सुबह जब महिला के जीजा ने फोन कर उसके लापता होने की सूचना दी तो परिजन घबरा गए।

महिला सीसीटीवी में जाती दिख रही

महिला की तलाश के दौरान अस्पताल प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें महिला को एक युवक के साथ जाते हुए देखा गया। जांच में युवक की पहचान सत्यम शर्मा के रूप में हुई, जो अस्पताल में आउटसोर्स कंपनी के तहत कार्यरत है। महिला के पति ने आरोप लगाया कि सत्यम उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

अस्पताल प्रशासन और पुलिस ने शुरू की जांच

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव ने बताया कि सत्यम शर्मा आउटसोर्स के तहत कार्यरत कर्मचारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई है और उसकी तलाश जारी है।

पीड़ित ने सोमवार शाम को एसपी ऑफिस में भी शिकायत की है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here