Home मध्यप्रदेश Trees fell due to storm in Neemuch | नीमच में आंधी-तूफान से...

Trees fell due to storm in Neemuch | नीमच में आंधी-तूफान से पेड़ गिरे: मक्के के दाने बराबर ओले गिरे, शादी के टेंट उखड़े – Neemuch News

25
0

[ad_1]

भानपुरा-रामपुर मार्ग पर तेज हवा से पेड़ गिर गया।

नीमच जिले में सोमवार को मौसम ने दो बार करवट बदली। सुबह 9:30 बजे आसमान में काले बादल छाए। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। मनासा और जावद क्षेत्र में मक्के के दाने के आकार के ओले गिरे।

.

सुबह करीब एक घंटे तक बारिश हुई। दिन में तेज धूप निकली। शाम 5 बजे फिर मौसम बदला। काले घने बादलों के साथ तेज हवा चली। आसमान में गड़गड़ाहट और बिजली की चमक के बीच करीब आधे घंटे तक बारिश हुई।

तेज आंधी-तूफान से कई जगहों पर शादी के टेंट-तंबू उखड़ गए। नगर की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। शादी समारोहों की व्यवस्थाएं अस्त-व्यस्त हो गईं। कॉलोनियों के मार्गों पर पानी भर गया। कीचड़ की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।

कई जगह पेड़ भी गिरे –

शहर के शनि मंदिर के पास एक पेड़ सड़क पर गिर गया। भानपुरा-रामपुर मार्ग पर भी एक पेड़ गिरने से 20 मिनट तक यातायात बाधित रहा। कृषि उपज मंडी में किसानों की उपज चद्दर के शेड में होने से बारिश से बच गई। जिले में 4 से 5 जगह अलग-अलग पेड़ गिरे हैं।

सड़क पर गिरे पेड़ को राहगीरों ने हटाया।

सड़क पर गिरे पेड़ को राहगीरों ने हटाया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here