Home मध्यप्रदेश Three killed in collision between two cars in Chhatarpur | छतरपुर में...

Three killed in collision between two cars in Chhatarpur | छतरपुर में दो कारों की भिड़ंत में तीन की मौत: चार घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर; सड़क पर बैठी भैंसों को बचाने में हादसा – Chhatarpur (MP) News

36
0

[ad_1]

छतरपुर के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में राजा ढाबा के पास शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में दो वर्षीय बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्वालियर और सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10 बजे सड़क पर बैठी भैंसों को बचाने की कोशिश में एक कार ने अचानक दिशा बदली, जिससे सामने से आ रही दूसरी कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घायल मेडिकल कॉलेज रेफर

हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों में से एक को ग्वालियर मेडिकल कॉलेज और दूसरे को सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं एक अन्य घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में इनकी हुई मौत यश पिता गजेंद्र अहिरवार (2) साल सहित दो अन्य।

यह हुए घायल

मयूर बदवानी (28) अमर (62) रितु (60)

गजेन्द्र अहिरवार (35)

(सभी लोग सागर जिले के बंडा के रहने वाले है)

बड़ामलहरा BMO हरगोविंद राजपूत ने बताया

QuoteImage

हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और मेडिकल टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां तीन लोगों को मृत घोषित किया गया।

QuoteImage

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here