Home अजब गजब पाकिस्तान ने भारत को दी परमाणु हमले की गीदड़ भभकी, सिंधु नदी...

पाकिस्तान ने भारत को दी परमाणु हमले की गीदड़ भभकी, सिंधु नदी समझौता रुकने से मची खलबली

45
0

[ad_1]

पाकिस्तान ने दी परमाणु बम की गीदड़ भभकी।
Image Source : AP/PTI
पाकिस्तान ने दी परमाणु बम की गीदड़ भभकी।

पाकिस्तान को ये एहसास हो गया है कि अभी तो भारत ने सिर्फ डिप्लोमैटिक फैसले किए हैं, सिर्फ सिंधु समझौते को रद्द किया है लेकिन नरेन्द्र मोदी बहुत जल्दी पहलगाम हमले का बदला भी लेंगे। इसलिए पाकिस्तान के लीडर्स ने भी गीदड़ भभकियां देनी शुरू कर दी हैं। पाकिस्तान के नेताओं ने अब एटम बम की बात शुरू की है। शुक्रवार को पाकिस्तान के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर इशाक डार ने कहा कि भारत पाकिस्तान को कम न समझे। अगर भारत ने हमला किया तो पाकिस्तान के पास भी एटम बम है।

दरअसल, शुक्रवार को पाकिस्तान की सीनेट में भारत के खिलाफ एक प्रस्ताव किया गया है। इस प्रस्ताव में सिंधु जल समझौता रोकने के लिए भारत की आलोचना की गई है। इसी दौरान पाकिस्तान के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर इशाक डार ने कहा है कि पाकिस्तान के पास मिसाइलें हैं और एटम बम है। पाकिस्तान भी हमले का करारा जवाब देगा। 

पाकिस्तान की सीनेट में भारत के खिलाफ ये प्रस्ताव, डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और फॉरेन मिनिस्टर इशाक डार ने पेश किया था। प्रस्ताव में आरोप लगाया गया कि भारत जंग का माहौल बना रहा है। शहबाज सरकार के इस प्रस्ताव को बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी, इमरान ख़ान की तहरीक-ए-इंसाफ, फजल-उर-रहमान की जमीयत उलेमा इस्लाम के अलावा मोहाजिर कौमी मूवमेंट और अवामी नेशनल पार्टी ने भी सपोर्ट किया। इसी प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान इशाक डार ने कहा कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी कदम उठाने से पहले समझ ले कि पाकिस्तान न्यूक्लियर पावर है। 

Latest World News



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here