Home मध्यप्रदेश Thar overturned after collision with Ertiga in Datia | दतिया में आर्टिगा...

Thar overturned after collision with Ertiga in Datia | दतिया में आर्टिगा की टक्कर से थार पलटी: रास्ता पूछने के लिए स्पीड स्लो की तो आकर भिड़ी; नंबर प्लेट से होगी पहचान – datia News

35
0

[ad_1]

दतिया में जिला अस्पताल के पीछे शुक्रवार शाम एक दुर्घटना में थार कार पलट गई। हादसा तब हुआ जब पीछे से आ रही आर्टिगा कार ने थार को टक्कर मार दी।

.

उत्तर प्रदेश के राठ निवासी प्रभात सिंह अपनी थार गाड़ी से ड्राइवर और दो बहनों के साथ ग्वालियर से लौट रहे थे। वे हाईवे से सेवड़ा चुंगी तिराहे पर आए। यहां रास्ता पूछने के लिए एक दुकान के पास गाड़ी धीमी की।

इसी दौरान पीछे से आ रही आर्टिगा कार ने थार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार पलट गई। हालांकि थार में सवार चारों लोगों को मामूली चोटें आईं। वहीं आर्टिगा कार चालक कार लेकर मौके से भाग गया।

आर्टिगा कार की नंबर प्लेट टूटकर मौके पर गिरी घटना में आर्टिगा कार की नंबर प्लेट टूटकर मौके पर गिर गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नंबर प्लेट को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। क्रेन की मदद से पलटी हुई थार को सीधा किया गया।

देखिए एक्सीडेंट की तस्वीरें…

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here