Home मध्यप्रदेश Students troubled by bad food and harassment in hostel | छात्रावास में...

Students troubled by bad food and harassment in hostel | छात्रावास में खराब खाने और प्रताड़ना से परेशान छात्र: सतना कलेक्टर बंगले के सामने देर रात दिया धरना, तहसीलदार ने वार्डन को दी चेतावनी – Satna News

39
0

[ad_1]

सतना के आदर्श नगर नई बस्ती स्थित पोस्ट मैट्रिक एससी वर्ग छात्रावास में गंभीर अव्यवस्थाओं के विरोध में छात्रों ने शुक्रवार देर रात कलेक्टर बंगले के सामने धरना दिया। छात्र इकट्ठा होकर देर रात 12 बजे बंगले के गेट पर पहुंच गए। छात्रों का कहना है कि उन्हे

.

छात्रों ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर छात्रावास प्रबंधन और वार्डन उन्हें धमकाते हैं। कई बार छात्रों को भूखे पेट सोना पड़ता है। खाने की गुणवत्ता सुधारने की मांग करने पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।

शनिवार को छात्रावास का निरीक्षण करने का आश्वासन दिया मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार सौरभ दुबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों की समस्याएं सुनीं। वार्डन विमल तिवारी को कड़ी चेतावनी दी गई। तहसीलदार ने शनिवार को छात्रावास का निरीक्षण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भूखे पेट सोने को मजबूर छात्र छात्रों ने बताया कि कई बार वे भूखे पेट सोने को मजबूर होते हैं। अच्छी गुणवत्ता वाला भोजन मांगने पर उन्हें परेशान किया जाता है और शिकायत करने पर प्रताड़ित किया जाता है। इसके अलावा, छात्रावास की अन्य व्यवस्थाएं भी बेहद खराब हैं, जिससे पढ़ाई और दिनचर्या पर असर पड़ रहा है।

पुलिस-प्रशासनिक वाहनों से छात्रावास भेजा गया मौके पर तहसीलदार के अलावा टीआई, पटवारी भी पहुंचे। समझाइश के बाद छात्रों को पुलिस एवं प्रशासनिक वाहनों से देर रात छात्रावास भेजा गया। उधर, तहसीलदार सौरभ मिश्रा ने बताया कि छात्रों की समस्याओं के दृष्टिगत कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने मॉनिटरिंग 15 दिनों के लिए प्रशासनिक टीम के हवाले देने का निर्णय लिया है।

दो तस्वीरों में देखिए कलेक्टर बंगले की रात 12 बजे की स्थिति

जानकारी लगते ही तहसीलदार सौरभ दुबे मौके पर पहुंचे और बच्चों को समझाइश दी।

जानकारी लगते ही तहसीलदार सौरभ दुबे मौके पर पहुंचे और बच्चों को समझाइश दी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here