Home अजब गजब ‘मैं किसी को नहीं बख्शती’ मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी...

‘मैं किसी को नहीं बख्शती’ मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला, समधी हैं वजह?

40
0

[ad_1]

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला

Image Source : FILE PHOTO
मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निकाला

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज बड़ा फैसला लिया है और अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा से निष्कासित कर दिया है। मायावती ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा बीएसपी की आल-इण्डिया की बैठक में कल आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी।

ससुर के प्रभाव के कारण मिली सजा

मायावती ने इस फैसले के बारे में आगे लिखा कि आकाश ने परिपक्वता दिखाने की बजाय जो अपनी लम्बी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है वह उसके पछतावे व राजनीतिक मैच्युरिटी का नहीं बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी व गैर-मिशनरी है, जिससे बचने की सलाह मैं पार्टी के ऐसे सभी लोगों को देने के साथ दण्डित भी करती रही हूं। अतः परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट के हित में तथा मान्यवर कांशीराम जी की अनुशासन की परम्परा को निभाते हुए आकाश आनन्द को, उनके ससुर की तरह, पार्टी व मूवमेन्ट के हित, में पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

रमजान की दी शुभकामनाएं

देश व दुनिया भर में रहने वाले भारतीयों में भी ख़ासकर मुस्लिम समाज के सभी भाई-बहनों और उनके परिवार वालों को कल से शुरू हुए रमज़ान के मुबारक महीने की दिली मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं। सभी लोग शान्ति-सदभाव के माहौल में सुख-समृद्धि के साथ जिएं यही कुदरत से प्रार्थना।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here