Home मध्यप्रदेश Peace committee meeting held in Palsud | पलसूद में शांति समिति की...

Peace committee meeting held in Palsud | पलसूद में शांति समिति की हुई बैठक: होली-रमजान को शांतिपूर्ण मनाने की अपील, एसपी ने दिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश – Barwani News

40
0

[ad_1]

पलसूद थाना परिसर में रविवार रात साढ़े नौ बजे शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसपी जगदीश डावर, टीआई शेरसिंग बघेल और नपा सीएमओ राजेन्द्र शर्मा मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी भगोरिया, होली, रंगपंचमी और रमजान त्योहारों की त

.

एसपी डावर ने नगर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नगरपालिका और नागरिकों के सहयोग से जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा की। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। नगर में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को नगरपालिका और आम नागरिकों के सहयोग से हल किया जाएगा। त्योहारों के दौरान रूट, बिजली और सफाई व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

डीजे संचालकों को विशेष निर्देश दिए गए। परीक्षा काल को देखते हुए त्योहारों के दौरान डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। इस अवसर पर थाना प्रभारी शेरसिंग बघेल सहित नगर के वरिष्ठ नागरिक मोहनलाल गोले, योगेश शर्मा, गिरिश जायसवाल, सरदार चौहान, राजेन्द्र गोले और गोपाल सोनी ने एसपी जगदीश डावर का पुष्प हार से स्वागत किया। बैठक में नगर के जनप्रतिनिधि और अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here