Home मध्यप्रदेश Shiv Mahapuran organized in Indore | इंदौर में शिव महापुराण का आयोजन:...

Shiv Mahapuran organized in Indore | इंदौर में शिव महापुराण का आयोजन: 21 से 27 फरवरी तक चलेगी कथा, कलश यात्रा और महाप्रसादी के साथ होगा समापन – Indore News

42
0

[ad_1]

इंदौर के वीआईपी रोड स्थित किला मैदान में श्री मंशापूर्ण काल भैरव सेवा समिति की ओर से शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 21 से 27 फरवरी तक चलेगा।

.

कथा का वाचन आचार्य नीरजानंद महाराज करेंगे। मंदिर के मुख्य पुजारी निलेश गोयल ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक विशेष अनुष्ठान होगा। इसमें 108 पार्थिव शिवलिंगों का अभिषेक किया जाएगा। यह अनुष्ठान श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि और आरोग्य के लिए किया जाएगा।

समापन दिवस 27 फरवरी को सुबह 10 बजे वीरगढ़ी हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी। यह यात्रा मंशापूर्ण काल भैरव सेवा समिति मंदिर पर समाप्त होगी। इस यात्रा में प्रेमानंद महाराज और ज्योतिषाचार्य दिनेश शर्मा सहित कई संत शामिल होंगे। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन होगा। सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here