Home अजब गजब न MBA, न BBA, बस तीसरी तक पढ़ी है ये महिला, एक...

न MBA, न BBA, बस तीसरी तक पढ़ी है ये महिला, एक मिक्सर से शुरू किया बिजनेस, आज कमा रही 12 से 15 लाख

47
0

[ad_1]

Agency:Local18

Last Updated:

नागरबाई काले ने तीसरी तक पढ़ाई के बावजूद मिक्सर से मिर्ची पाउडर बिजनेस शुरू किया और ‘विवेक मसाले एंड फूड्स’ ब्रांड बनाया, जिससे वे सालाना 12-15 लाख कमा रही हैं.

बस तीसरी तक पढ़ी है ये महिला, एक मिक्सर से शुरू किया बिजनेस, आज कमा रही लाखों!

मिक्सर से शुरू किया बिजनेस, कमा रही 12-15 लाख सालाना

हाइलाइट्स

  • नागरबाई काले ने मिक्सर से मिर्ची पाउडर बिजनेस शुरू किया.
  • ‘विवेक मसाले एंड फूड्स’ ब्रांड से सालाना 12-15 लाख कमा रही हैं.
  • तीसरी तक पढ़ी नागरबाई ने मेहनत और धैर्य से सफलता पाई.

सोलापुर: अगर मेहनत करने की इच्छा, जिद और धैर्य हो तो शून्य से भी दुनिया बनाई जा सकती है. सोलापुर जिले के मोहोल के रामहिंगणी गांव की तीसरी तक पढ़ी नागरबाई काले ने यह साबित कर दिखाया है. शुरुआत में मिक्सर में डालकर चटनी बनाना शुरू किया. आज उन्होंने अपने मिर्ची पाउडर बिजनेस को खुद का ब्रांड बना लिया है. आइए जानते हैं नागरबाई काले के इस बिजनेस की सफल कहानी…

बता दें कि नागरबाई काले ने पहले मिक्सर से काला तिखट (मिर्ची पाउडर) बनाना शुरू किया. धीरे-धीरे काला तिखट की मांग बढ़ने लगी. मिले हुए मुनाफे से उन्होंने 16 हजार रुपये खर्च करके मिर्ची पाउडर बनाने की मशीन खरीदी. अब वे रोजाना उस मशीन पर 30 से 40 किलो मिर्ची पाउडर तैयार कर रही हैं. साथ ही इस मिर्ची पाउडर की बिक्री सोलापुर जिले में कर रही हैं.

300 रुपये प्रति किलो रेट
नागरबाई काले के पति मोहोल , कामती, पाटकुल इन गांवों के साप्ताहिक बाजारों में मिर्ची पाउडर बेच रहे हैं. नागरबाई काले होलसेल दर पर 300 रुपये प्रति किलो के रेट से घर में बनी चटनी बेच रही हैं. साथ ही जवस, कारले और शेंगा की चटनी भी तैयार करके बेच रही हैं. इस मिर्ची बिक्री के बिजनेस से उन्होंने ‘विवेक मसाले एंड फूड्स’ नाम से अपना ब्रांड भी बना लिया है. इस मिर्ची बिक्री के बिजनेस से सभी खर्च निकालकर महीने में एक से डेढ़ लाख की कमाई हो रही है. वहीं, सालाना 12 से 15 लाख की कमाई हो रही है.

किसान की चालाकी ने कर दिया कमाल! तीन नहीं, एक ही गन्ने से छह बार काटी फसल! कमाए 48 लाख

लोकल 18 से बात करते हुए तीसरी तक पढ़ी सफल उद्यमी नागरबाई काले ने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए महिलाओं को भी घर में छोटे-मोटे उद्योग शुरू करने चाहिए. चाहे छोटा ही क्यों न हो, खुद का घरेलू उद्योग शुरू करना चाहिए ताकि परिवार को आर्थिक मदद मिल सके.

homebusiness

बस तीसरी तक पढ़ी है ये महिला, एक मिक्सर से शुरू किया बिजनेस, आज कमा रही लाखों!

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here