Home मध्यप्रदेश Cobra entered BMC’s girls hostel | बीएमसी के गर्ल्स हॉस्टल में घुसा...

Cobra entered BMC’s girls hostel | बीएमसी के गर्ल्स हॉस्टल में घुसा कोबरा: गेट के पास 6 फीट लंबा सांप देख मचा हड़कंप, बिल की खुदाई कर स्नेक कैचर ने पकड़ा – Sagar News

36
0

[ad_1]

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज परिसर के गर्ल्स हॉस्टल में सांप घुस गया। सांप गेट के पास था। हॉस्टल की छात्राओं ने सांप देखा तो हड़कंप मच गया। उन्होंने प्रबंधन को सूचना दी। जानकारी मिलते ही हॉस्टल प्रबंधन मौके पर पहुंचा और स्नेक कैचर को सूचना दी। स्नेक

.

उन्होंने लोगों की मदद से चूहों की बिल को खोदा और रेस्क्यू कर सांप को पकड़ लिया। सांप को पकड़ते ही उसने जमकर फुफकार मारी। फुफकार सुन आसपास मौजूद छात्राएं घबरा गई। स्नेक कैचर ने सांप को नियंत्रण में किया और पकड़ लिया।

सांप का रेस्क्यू करते हुए स्नेक कैचर।

सांप का रेस्क्यू करते हुए स्नेक कैचर।

चूहों की बिल में छिपा था सांप स्नेक कैचर अकील बाबा ने बताया कि बीएमसी के गर्ल्स हॉस्टल में सांप होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर देखा तो सांप चूहों की बिल में छिपा था। जिसे रेस्क्यू कर पकड़ा। रेस्क्यू में पकड़ाया सांप कोबरा प्रजाति का है। वह करीब 5 फीट लंबा है। सांप दो दिन से हॉस्टल के आसपास घूम रहा था। लेकिन वह चकमा देकर चूहों की बिल में घुस जाता था। लेकिन आज सांप को बिल की खुदाई कर पकड़ा है। रेस्क्यू में पकड़ाए सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here