Home मध्यप्रदेश Promotion of ‘Kamal ka Bhopal’ campaign on every platform | ‘कमाल का...

Promotion of ‘Kamal ka Bhopal’ campaign on every platform | ‘कमाल का भोपाल’ अभियान का हर मंच पर प्रमोशन: क्रेडाई ने मुख्य सचिव को सौंपी रिपोर्ट; जीएसआई में भी प्रमोट होगी – Bhopal News

20
0

[ad_1]

मुख्य सचिव अनुराग जैन को रिपोर्ट सौंपते क्रेडाई का प्रतिनिधिमंडल।

भोपाल को लॉजिस्टिक्स, टूरिज्म और स्मार्ट इंडस्ट्रीज का केंद्र बनाने के उद्देश्य से क्रेडाई भोपाल ने ‘कमाल का भोपाल’ इंसेप्शन रिपोर्ट तैयार की है। शनिवार को रिपोर्ट मुख्य सचिव अनुराग जैन को सौंपी गई। मुख्य सचिव जैन ने रिपोर्ट को एक महत्वपूर्ण पहल बतात

.

बैठक में क्रेडाई अध्यक्ष मनोज मीक के नेतृत्व में सचिव सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष और आर्किटेक्ट विपिन चौहान, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह ठाकुर और पूर्व अध्यक्ष विपिन गोयल शामिल हुए। मुख्य सचिव जैन ने अध्यक्ष मीक के प्रयास और सुझावों की सराहना की। कहा कि भोपाल का समग्र विकास पूरे राज्य की प्राथमिकता होनी चाहिए। मीक ने राजधानी के प्रागैतिहासिक ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए समरांगण सूत्रधार और अन्य प्रमाणिक ग्रंथ व किताबें भेंट की। जिस पर मुख्य सचिव जैन ने विशेष रुचि दिखाई और कहा कि, प्रधानमंत्री के ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट प्रवास के दौरान भोपाल की इन विशेषताओं को उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने ही तैयार कराई रिपोर्ट बता दें कि मुख्य सचिव जैन ने क्रेडाई के प्रस्ताव पर राजधानी भोपाल के समग्र विकास पर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश मीक को दिए थे। शहरी उत्कृष्टता पर काम कर रहे मीक पिछले दशक से भोपाल का गौरव स्थापित करने के इस अभियान को सफल बनाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। यह व्यक्तिगत रूप से भी उनके शोधपूर्ण प्रयासों की सफलता है।

मीटिंग में यह पहल…

‘कमाल का भोपाल’ को आधिकारिक समर्थन

  • मुख्य सचिव ने इस अभियान को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2025 और अन्य महत्वपूर्ण मंचों पर प्रमोट करने की सहमति दी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे क्रेडाई भोपाल के साथ बैठक कर जीआईएस और भोपाल के विकास की रणनीति और लॉन्ग-टर्म प्लान तैयार करें।

लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक विकास को बढ़ावा

  • भोपाल को लॉजिस्टिक्स केपिटल बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। ग्रेटर भोपाल क्षेत्र में औद्योगिक विस्तार की संभावनाओं को बल देने पर सहमति दी गई। ई-कॉमर्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, रिन्यूएबल एनर्जी, फार्मास्युटिकल्स, बायोटेक्नोलॉजी, एग्रो-प्रोसेसिंग, आईटी, आईओटी और स्मार्ट इंडस्ट्रीज को प्राथमिकता दी गई है।

पर्यटन और मेडिकल टूरिज्म को नया आयाम

  • भोपाल को पर्यटन, मेडिकल टूरिज्म, वेलनेस सेंटर और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की सहमति दी गई। संबंधित विभागों के साथ अध्ययन और कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। भोपाल के ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक धरोहरों को वैश्विक स्तर पर प्रमोट करने की योजना भी बनाई गई है।

भोपाल की सकारात्मक ब्रांडिंग और छवि सुधार

  • भोपाल की गौरवशाली छवि विकास के लिए सरकार और क्रेडाई संयुक्त प्रयास करेंगे। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2025 में भोपाल के प्रमुख प्रोजेक्ट्स को शोकेस किया जाएगा। स्थानीय व्यवसायों को बड़े निवेशकों से जोड़ने और साझेदारी के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास होंगे।

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और सुधारात्मक कदम

  • अनुमतियों की संख्या को राष्ट्रीय औसत से कम किया जाएगा। ताकि व्यापार और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हो। क्रेडाई विस्तृत रिपोर्ट में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर विशेष सुझाव प्रस्तुत करेगी। रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर को अर्थव्यवस्था और रोजगार का प्रमुख स्रोत मानते हुए प्राथमिकता दी जाएगी।

जीआईएस में सक्रिय सहभागिता

  • ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2025 में क्रेडाई भोपाल के प्रस्तावों को शामिल करने की सहमति। हाउसिंग, होटल, कॉलेज, हॉस्पिटल और अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को भोपाल के आइकोनिक प्रोजेक्ट्स के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्य सचिव जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भोपाल के व्यापारिक संगठनों और नागरिकों की ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2025 में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here