Home मध्यप्रदेश Sehore police caught bike thief | सीहोर पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर:...

Sehore police caught bike thief | सीहोर पुलिस ने पकड़ा बाइक चोर: दो बाइक सहित लाखों का चोरी का सामान बरामद; न्यायालय में पेश किया, पूछताछ जारी – Sehore News

39
0

[ad_1]

सीहोर कोतवाली पुलिस ने सोमवार सुबह बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 बाइक सहित कुल दो लाख का सामान बरामद कर लिया। आरोपी को जिला न्यायालय में पेश कर पूछताछ की जा रही है। बता दें कि, 18 सितंबर को कोतवाली में बाइक चोरी की रिपोर्ट

.

कोतवाली पुलिस के मुताबिक, धबोटी गांव निवासी अखिलेश वर्मा ने 18 सितंबर को बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में अखिलेश ने बताया था कि वो 10 सितंबर को लसुड़लिया परिहार स्थित महाकाल ढाबे पर खाना खाने गया था। इस दौरान उसने ढाबे के बाहर ही अपनी बाइक खड़ी की थी, लेकिन जब वो खाना खाकर बाहर आया तो बाइक वहां खड़ी नहीं मिली।

दो लाख का चोरी का सामान बरामद

मामले पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने चोर की पहचान आष्टा थाना क्षेत्र के कोठारी गांव निवासी पंकज कुमार पिता बाबूलाल हरिजन के रूप में की। जिस पर सोमवार सुबह कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पंकज को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से 2 बाइक सहित कुल 2 लाख का चोरी का सामान भी बरामद किया गया। वहीं, आरोपी को जिला न्यायालय में पेश किया गया और आगे की पूछताछ की जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here