Home मध्यप्रदेश hit and run case | हिट एंड रन का मामला: तेज रफ्तार...

hit and run case | हिट एंड रन का मामला: तेज रफ्तार बाइक ने सड़क क्रॉस कर रही मासूम बच्ची को मारी टक्कर; हादसा CCTV कैमरे में कैद – Shivpuri News

44
0

[ad_1]

शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे की कच्ची गली में सड़क क्रॉस कर रही एक 4 साल की मासूम बच्ची को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।सड़क हादसे की ये घटना एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। बाइक के अगले टायर से टकराने के बाद मासूम बच्ची बाइक क

.

हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया। वहीं बच्ची के पिता ने घटना की रिपोर्ट करैरा थाने में दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक, भानु परिहार निवासी हथेला थाना जिगना पत्नी और दो बच्चों के साथ अपनी ससुराल छिरारी गांव से घर लौट रहा था।

इसी दौरान करैरा कस्बे की कच्ची गली बाजार में बच्चों को खिलौने दिलाने पहुंचा‌। यहां सड़क क्रॉस करते समय एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसकी 4 साल की मासूम बच्ची को टक्कर मार दी। जिससे मासूम बच्ची घायल हो गई। भानू परिहार घायल बच्ची को लेकर घटना की रिपोर्ट करने जब करैरा थाने पहुंचा तो बाइक चालक उसे कुछ पैसे देकर मामले को रफा-दफा करने की बात करने लगा।

हालांकि, भानु परिहार ने बच्ची के इलाज का पूरा खर्चा उठाने की बात की तो बाइक चालक पीछे हट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here