Home मध्यप्रदेश Narmadapuram in the colors of patriotism | देशभक्ति के रंग में नर्मदापुरम:...

Narmadapuram in the colors of patriotism | देशभक्ति के रंग में नर्मदापुरम: शहर से गांव तक में दिख रहा तिरंगा, फूलों की रंगोली तैयार पुलिस परेड ग्राउंड – narmadapuram (hoshangabad) News

24
0

[ad_1]

स्कूली बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। घरों पर तिरंगा लहरा रहा है। गांव की गलियों से लेकर शहर तक में जगह-जगह तिरंगा रैली भी निकाली जा रही। नर्मदापुरम में चार दिनों से

.

शासकीय कन्या उमावि जुमेराती नर्मदापुरम के तत्वावधान में प्राचार्य कीर्ति शिवपुरिया के मार्गदर्शन से विद्यालय की छात्राओं एवं विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय से मेनबार्ड स्कूल तक “तिरंगा यात्रा” निकाली। इसी तरह उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी तिरंगा रैली निकाली।

भाजपा ने एक दिन पहले निकाली तिरंगा

यात्रा

भाजपा ने भी नर्मदापुरम में मंगलवार को तिरंगा रैली निकाली। जिसमें इटारसी और नर्मदापुरम से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में युवा अपने हाथों से तिरंगा लहराते और देशभक्ति के जयघोष लगाते शामिल हुए। रैली में एक भाजपा कार्यकर्ता यतीश बस्तवार जोश में इतने खो गए कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का सम्मान का भी उन्हें ध्यान नहीं रह पाया। वे एक हाथ में उल्टा तिरंगा ही लहराते नजर आएं। उनके इस तरह से उल्टा तिरंगा लहराने का वीडियो दुसरे दिन सामने आया। साफतौर पर नजर आ रहा कि बाइक पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता दोनों हाथ से तीन तिरंगा लहरा रहे है। एक हाथ में एक और दूसरे हाथ में दो तिरंगा है। जिसमें एक उल्टा और दूसरा सीधा है। कार्यकर्ता यतीश बस्तवार से उल्टा तिरंगा पकड़ने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा मैंने दो तिरंगे लेकर इटारसी से आया था।

रास्ते में मुझे किसी ने कुछ देर के लिए तीसरा तिरंगा पकड़ाया। मुझसे बड़ी गलती हुई है। मैं कभी सपने में भी अपने देश और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं कर सकता। मेरे से गलती हुई है उसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं।

शहर से गांव तक में तिरंगा रैली की झलक

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here