Home मध्यप्रदेश After suspension of policemen, TI also line attached | 4 पुलिसकर्मियों के...

After suspension of policemen, TI also line attached | 4 पुलिसकर्मियों के संस्पेंड के बाद टीआई भी लाइन अटैच: पुलिस पर लगे है दलाल के मार्फत रिश्वत के आरोप – Ratlam News

21
0

[ad_1]

रतलाम जिले की पुलिस पर दलाल के माध्यम से रिश्वत लेने के आरोप पर चार पुलिसकर्मियों के संस्पेंड के बाद शनिवार शाम को रिंगनोद थाना प्रभारी पातीराम डावरे को भी एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने लाइन अटैच कर दिया है। प्रारंभिक जांच में टीआई की लापरवाही सामने आने प

.

बता दे कि जावरा के रिंगनोद पुलिस थाने के चार पुलिसकर्मियों पर दलाल के माध्यम से रिश्वत लेने के आरोप लग थे। दलाली थाने में अटैच पुलिस वाहन के चालक द्वारा की गई। चालक के खाते में शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन रुपए भी ट्रांसफर किए। जिसकी प्रमाण समेत शिकायत की। शुक्रवार को दलाल व शिकायतकर्ता का एक ऑडियो भी वायरल हुआ। शिकायतकर्ता ने अपना वीडियो भी जारी किया।

शुक्रवार शाम को एसपी ने रिंगनोद थाने के प्रधान आरक्षक अजीत शुक्ला, बलराम पाटीदार, सुरेंद्रसिंह और रविंद्र को संस्पेंड कर दिया। वाहन चालक दलाल दुर्गेश पाटीदार के खिलाफ उगाही की बीएनएस की धारा 308 में केस दर्ज किया।

मामले की जांच जावरा एसडीओपी शक्तिसिंह को सौंपी है। प्रारंभिक जांच में टीआई की लापरवाही सामने आने पर लाइन अटैच की कार्रवाई एसपी ने की।

यह था मामला

गांव कलालिया के योगेश पाटीदार ने जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय व एसपी राहुल कुमार लोढ़ा की शिकायत की थी। बताया कि 30 जून की रात उसकी दुकान पर प्रकाश गिरी, संतोष पुरी और रविशंकर पाटीदार बैठे थे। तभी रिंगनोद थाने से आरक्षक बलराम पाटीदार, अजीत शुक्ला समेत दो और पुलिसकर्मी एवं रोजाना का दुर्गेश पाटीदार (वाहन चालक) आए। कहा कि तुम जुआ सट्‌टा खेल रहे हो। शराब पी रहे हो। वीडियो बनाया और थाने ले जाकर बैठा दिया। कुछ देर बाद वाहन चालक दुर्गेश पाटीदार ने कहा कि चारों 20 हजार रुपए की व्यवस्था कर दो। छोटा-मोटा केस दर्ज कर छोड़ देंगे।

युवकों ने दुर्गेश पाटीदार के बैंक खाते में 7 हजार और 5 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद दुर्गेश ने कलालिया लाकर छोड़ा। अगले दिन दलाल दुर्गेश ने और पुलिसकर्मी बलराम पाटीदार बचे हुए 8 हजार रुपए लेने आए। कहा कि आधार कार्ड लेकर थाने आ जाना। हमने कहा कि रुपए ले लिए और केस भी बनाओंगे, ऐसा नहीं चलेगा। इस पर बलराम व दुर्गेश ने गंभीर केस में फंसाने की धमकी दी। बाद में योगेश पाटीदार ने दुर्गेश को फोन भी किया। इन सब बातों की रिकॉर्डिंग भी युवकों के पास है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसके बाद एसपी ने कार्रवाई की।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here