Home मध्यप्रदेश Union Minister Scindia talked about 17 projects | केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने...

Union Minister Scindia talked about 17 projects | केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने 17 प्रोजेक्ट पर की बात: पूछा-चंबल से पानी आ गया फिर डिस्ट्रीब्यूशन कैसे, कहा आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेस-वे जल्द – Gwalior News

37
0

[ad_1]

बैठक से पहले केन्द्रीय मंत्री सिंधिया स्मार्ट सिटी से कन्ट्रोल रूम के कार्यो को समझते हुए

ग्वालियर में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार शाम को स्मार्ट सिटी के कन्ट्रोल कमांड सेंटर में जिले भर के अफसरों की बैठक कर शहर में चल रहे 17 महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट पर वन टू वन चर्चा की है। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने अफसरों से वो बा

.

समीक्षा बैठक में अफसरों से 17 प्रोजेक्ट पर की बातचीत

समीक्षा बैठक में अफसरों से 17 प्रोजेक्ट पर की बातचीत

ग्वालियर-आगरा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर भी चर्चा हुई
बैठक में सड़क निर्माण, हाइवे निर्माण, ISBT प्रोजेक्ट, नई आने वाली ई-बस सुविधा, चंबल से पानी लाने की योजना, एलिवेटेड रोड, सागर ताल व अन्य प्रोजेक्ट की भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्वालियर से आगरा के बीच ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली से आगरा तक एक्सप्रेस वे है। पर आगरा से ग्वलियर आने में ट्रैफिक के चलते ढाई से तीन घंटे का समय लग जाता है। 120 किलोमीटर की दूरी रहती है। पर एक्सप्रेस वे बन जाने से यह दूरी सिर्फ डेढ़ घंटे कम हो जाएगी। इसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान व मध्य प्रदेश तीन राज्यों की भूमि का उपयोग होना है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कंट्रोल एवं कमांड सेंटर का भी अवलोकन किया। बैठक में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, निगमायुक्त हर्ष सिंह सहित पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

बीच बैठक में बिगड़ी कलेक्टर ग्वालियर की बैठक
जब केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अफसरों से शहर के विकास प्रोजेक्ट को लेकर वन टू वन कर रहे थे तो उनकी नजर कुछ दूरी पर बैठीं ग्वालियर कलेक्टर रूचिका चौहान पर पड़ी। उनको देखते ही सिंधिया को लगा कि कुछ गड़बड़ है। बैठक के बीच में उन्होंने कलेक्टर ग्वालियर को टोकते हुए पूछा आप बीमार हैं क्या। जिस पर कलेक्टर ने बताया कि उनको फीवर है। इस पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि आप घर जाएं और आराम करें। बुखार में बैठक में बैठना ठीक नहीं रहेगा। इसके बाद कलेक्टर ग्वालियर घर चली गईं।
एलिवेटेड रोड: सिंधिया बोले-दूसरे चरण का एग्रीमेंट हो गया
शहर के विकास कार्यो की समीक्षा के दौरान सिंधिया ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट एलिवेटेड रोड के दूसरे चरण पर भी बात की। यहां उन्होंने बताया कि दूसरे चरण का एग्रीमेंट हो गया है। जल्द दूसरे चरण का काम शुरू हो जाएगा। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि बैठक में हमने बात की है कि पहले चरण में कितना काम हो चुका है। कितने पिलर, बेस तैयार हो चुके हैं। कहां-कहां रूकावटें आ रही हैं और उनका समाधान कैसे करा जाए, जिससे प्रोजेक्ट जल्दी पूरा हो सके।
साडा को फिर से संवारने का प्लान
बैठक के बाद बाहर आने के बाद मीडिया से चर्चा में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा है कि साडा को लेकर भी हमने बात की है। यह मेरे पूज्य िपताजी का ड्रीम प्रोजेक्ट था। उसे हमें फिर से नए सिरे से तैयार करने जा रहे हैं। अब नया क्रिकेट स्टेडियम वहां बन गया है। हाइवे निकल रहा है। इससे वहां का विकास होगा और साडा को फिर से संवारा जा सकेगा।

ISBT पर बोले जो रुकावटें हैं उन्हें दूर करो
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ISBT (नए बस स्टैंड) के बारे में अफसरों से पूछा तो बताया गया कि सड़क बिछना शेष रह गया है। अफसरों ने काम पूरा होने में कुछ बुनियादी परेशानियों का भी जिक्र किया। जिस पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि जो रूकावटे हैं उनको दूर करें। साथ ही स्मार्ट सिटी को जो नई बसें मिलने वाली हैं, उनका संचालक वहीं से किया जाए यह भी कहा है। साथ ही शेष बसों का संचालन भी वहां से शुरू करें, लेकिन इसके पहले आमजन के वहां तक जाने एवं आने के लिए सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट की भी व्यवस्था करें। वर्ना ऐसा न हो कि जनता को परेशानी उठाना पड़े।
एयर टर्मिनल बिल्डिंग से पानी रिसाव पर बोले-रिपोर्ट मंगाई है
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि नवीन एयरपोर्ट पर पानी के रिसाव वाले मामले में रिपोर्ट मंगाई थी। वहां पर पानी इसलिए जमा था क्योंकि नाली चोक हो गई थी। अब नाली को दुरुस्त करा दिया गया है। वहीं डोम से पानी आने के मामले में बोले-सुराख से पानी आ रहा था, उसे भी सील करा दिया है, अब कहीं से पानी नहीं आ रहा है। सब कुछ ठीक करा दिया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here