Home मध्यप्रदेश The crowd caught the driver who was running away after causing an...

The crowd caught the driver who was running away after causing an accident | एक्सीडेंट कर भाग रहे चालक को भीड़ ने पकड़ा: सजवानी में जमकर पीटा, कार में भी की तोड़फोड़, पलसूद में राहगीर को मारी थी टक्कर – Barwani News

24
0

[ad_1]

मंगलवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने पलसूद में एक राहगीर को टक्कर मारी दी। इस पर गाड़ी का पीछा कर सजवानी में लोगों ने कार के साथ ड्राइवर वो पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। साथ ही कार में भी तोड़फोड़ कर दी।

.

जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार चालक ने पलसूद में किसी राहगीर को टक्कर मार दी। फिर कार चालक भागने लगा। इस दौरान कुछ बाइक सवार लोगों ने उसका पीछा किया। तक कार चालक रास्ते में 2-3 बार बाइक सवारों को टक्कर मारी। लेकिन सजवानी में बाइक सवारों ने कार सहित ड्राइवर को पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने ड्राइवर से मारपीट कर कार में तोड़फोड़ की।

तब ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को भीड़ से निकालकर कोतवाली लेकर आई।वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन पर पुलिस लिखा हुआ था। साथ ही लाल बत्ती लगी होने से यह वाहन किसी पुलिसकर्मी का लग रहा था।

बड़वानी शहर कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश कुशवाह ने बताया कि ड्राइवर को राउंडअप कर लिया है। घटना पलसूद थाना क्षेत्र की है। एक्सीडेंट प्रकरण का पलसूद थाने पर दर्ज हुआ है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here