Home मध्यप्रदेश Guest teachers giving poor results will be expelled from school | खराब...

Guest teachers giving poor results will be expelled from school | खराब रिजल्ट देने वाले अतिथि शिक्षक स्कूल से होंगे बाहर: शिक्षा विभाग तैयार करा रहा सूची, एसएमडीसी हटाने-रखने का लेगी निर्णय – narmadapuram (hoshangabad) News

21
0

[ad_1]

नर्मदापुरम जिले में सरकारी स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं का 30 फीसदी से कम यानि खराब रिजल्ट देने वाले अतिथि शिक्षकों की इस बार छुट्‌टी होगी। इन अतिथि शिक्षकों को इस बार स्कूल से बाहर किया जाएगा। इतना ही नहीं इन अतिथि शिक्षकों को दूसरी सरकारी स्कूल

.

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने ऐसे करीब 50 अतिथि शिक्षक, स्थायी संविदा शिक्षकों की सूची विभाग ने तैयार कर ली है। अतिथि शिक्षकों को स्कूल से हटाने व रखने का निर्णय एसएमडीसी(शाला प्रबंधन समिति) करेगी। स्थायी व संविदा शिक्षकों पर कार्रवाई वरिष्ठ कार्यालय के आदेशानुसार होगी।

जिला शिक्षा अधिकारी एसबीएस बिसेन ने बताया जिले में कक्षा 10वीं का 56.83प्रतिशत रहा। जो पिछले की अपेक्षा इस बार एक प्रतिशत कम हुआ। 12वीं के रिजल्ट में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 68.25 प्रतिशत रहा। पिछले साल 40प्रतिशत रिजल्ट आया था। 10 वीं में ऐसे 36 स्कूल है, जिनका रिज़ल्ट 30 फीसदी से कम है।

इस बार अतिथि शिक्षक, संविदा शिक्षक व स्थायी शिक्षकों की सूची तैयार की है। जिनके विषय में रिजल्ट 30 प्रतिशत से कम रहा है। 30 प्रतिशत से कम रिजल्ट देने वाले अतिथि शिक्षकों को हटाने के आदेश आएं है। इन अतिथि शिक्षकों को दूसरी स्कूल में भी नहीं रखा जाएगा। स्थायी, संविदा शिक्षकों पर वरिष्ठ कार्यालय से कार्रवाई होगी।

10 वीं में 30% से कम रिजल्ट देने वालों में 36 स्कूल

कक्षा 10 वीं में 166 में से 36 स्कूल ऐसी जिनका रिज़ल्ट 30 फीसदी से कम है। बेकार रिज़ल्ट देने वाले टॉप-10 में शासकीय हाई स्कूल मगरिया सोहागपुर, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खारदा माखननगर, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चतरखेड़ा सिवनीमालवा शासकीय हाई स्कूल गड़ाघाट पिपरिया, गर्ल्स हाईस्कुल घाटली केसला, शासकीय मॉडल स्कूल निभौंरा, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सेमरी हरचंद शासकीय हाई स्कूल झकलाय सिवनी मालवा, शासकीय हाई स्कूल खाड़ा देवरी, शासकीय हाई स्कूल बांसखापा सबसे ऊपर है।

12 वीं में 30% से कम रिजल्ट देने वालों में 5 स्कूल

कक्षा 12 में 77 स्कूल में से 5 स्कूल ऐसी है। जिनका रिज़ल्ट 30 फीसदी से कम है। कम रिज़ल्ट देने वालों में सबसे आगे शासकीय उमावि खारदा है। जिसका 12 वीं रिज़ल्ट 18.2 प्रतिशत है। 10 वीं में इस स्कूल का नाम सूची में दूसरे नंबर पर है। यहां 6.6 फीसदी रिज़ल्ट रहा।

शासकीय हायर सेकंडरी स्कुल मालापाट सिवनीमालवा, शासकीय उमावि बालक सेमरी हरचंद और शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चतरखेड़ा सिवनी मालवा, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सांगाखेड़ा कला माखननगर का रिज़ल्ट 30 प्रतिशत से कम रहा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here