Home खास खबर Viral Video: मुख्यमंत्री मेरा फूफा और विधायक मेरी मम्मी…

Viral Video: मुख्यमंत्री मेरा फूफा और विधायक मेरी मम्मी…

39
0

जातिवाद के नशे के परिणाम सामने आने लगे है। वीडियो छतरपुर जिला मुख्यालय से महज 7 किमी दूर ग्राम खोंप का है,, जहाँ अपने स्वजातीय मुख्यमंत्री को फूफा और विधायक को मम्मी बताकर एक मस्त युवक जेसीवी चलाने की एक बुजुर्ग को धमकी दे रहा है — है दारू का नशा, जो बदनाम कर रहा समाज को…

छतरपुर। जब सैंया भये कोतवाल तो अब डर काहे का। यह कहावत इन दिनों मप्र सहित पूरे छतरपुर में चरितार्थ हो रही है। प्रदेश में मोहन यादव को अभी विधायक दल का नेता ही चुना था और उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ भी नहीं ली थी कि इसके पहले यादव समाज के सरपंच के द्वारा गरीबों को धमकाने का वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खौंप सरपंच का बड़ा भाई अपने आप को गांव का मसीहा और सर्वेसर्वा बताते हुए एक वृद्ध का जो झोपड़ी में चाय पान की गुमटी चलाता है उसको वहां से हटाने की धमकी देता नजर आया और वीडियो में वह कह रहा है मेरा छोटा भाई महेश यादव सरपंच है , मम्मी विधायक सीएम भी यादव है अब मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता है अब गांव में मेरी सल्तनत चलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here