Home मध्यप्रदेश Chattarpur:फंदे में फंसे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने बचाया, डॉक्टरों...

Chattarpur:फंदे में फंसे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने बचाया, डॉक्टरों ने किया उपचार – The Forest Department Team Saved The Leopard Trapped In The Trap.

41
0

[ad_1]

सार

Chattarpur: छतरपुर के मैंदनीपुरा में एक तेंदुआ फंदे में फंस गया। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने शिकार की नियत से फंदा लगाया था। हालांकि पन्ना टाईगर रिर्जव की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को फंदे से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।

The forest department team saved the leopard trapped in the trap.

फंदे में फंसे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने बचाया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जिले के बिजावर वन परिक्षेत्र के गांव मैंदनीपुरा में किसी व्यक्ति ने शिकार की नियत से फंदा लगाया था, जिसमें एक तेंदुआ फंस गया। बुधवार की सुबह इसकी जानकारी बिजावर रेंजर को दी गई, जिसके बाद पन्ना टाईगर रिर्जव की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को फंदे से बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।

मौके पर पहुंची टीम

बिजावर रेंजर अशोक तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वे डिप्टी रेंजर अशोक अवस्थी और पन्ना टाईगर रिजर्व की टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे, जहां तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे फंदे से बाहर निकाला गया। फंदे में लंबे समय तक फंसे रहने के कारण तेंदुआ बुरी तरह घायल हो गया था, इसलिए टाईगर रिजर्व से आई टीम के डॉक्टर संजीव गुप्ता ने उसका उपचार किया और इसके बाद टीम तेंदुए को अपने साथ लेकर रवाना हो गई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here