Home मध्यप्रदेश Ujjain:आलोट में भाषण शुरू करते ही बिगड़ी कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू की...

Ujjain:आलोट में भाषण शुरू करते ही बिगड़ी कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू की तबीयत; कार्यकर्ताओं ने संभाला – Congress Leader Premchand Guddu’s Health Deteriorated As Soon As He Started His Speech In Alot

42
0

[ad_1]

Congress leader Premchand Guddu's health deteriorated as soon as he started his speech in Alot

मंच में लड़खड़ाकर गिरे कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार


पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता प्रेमचंद गुड्डू की तबीयत आलोट में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बिगड़ गई। प्रेमचंद गुड्डू रतलाम जिले के आलोट में अपने कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। जैसे ही वह कार्यकर्ताओं को संबोधित करने माइक के पास पहुंचे वह लड़खड़ाकर नीचे गिरने लगे। पास में मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाला और पानी पिलाया। 

हालांकि कुछ देर रुकने के बाद प्रेमचंद गुड्डू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। प्रेमचंद गुड्डू की तबीयत बिगड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रेमचंद गुड्डू भाषण देने से पूर्व लड़खड़ाकर माइक की तरफ आते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद वह माइक के पास अचानक से नीचे गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं।

गुड्डू का मंच से एलान लड़ूंगा निर्दलीय चुनाव

कांग्रेस द्वारा वर्तमान विधायक मनोज चावला को आलोट से टिकट दिए जाने के बाद प्रेमचंद गुड्डू ने बगावत करने के संकेत दिए थे। और आलोट में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया था। इसमें प्रेमचंद गुड्डू ने समर्थकों से रायशुमारी कर यह एलान किया कि पाटी यदि उम्मीदवार नहीं बदलती है तो वह आलोट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here